फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   kashipur youth in bollywood

Udham Singh Nagar News: अभिनय के शौक ने बीटेक के बाद नीरज को पहुंचाया मायानगरी

Sat, 07 Oct 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
kashipur youth in bollywood
काशीपुर निवासी नीरज नेगी मिशन रानीगंज के पोस्टर के साथ। स्रोत : नीरज नेगी
राजीव कुमार
विज्ञापन

काशीपुर। अभिनय के शौक ने बीटेक करने के बाद क्षेत्र के एक युवा को मायानगरी मुंबई पहुंचा दिया। सिल्वर स्क्रीन पर छाने की ललक में उन्होंने संघर्ष किया और आज वह अपनी पहचान बना रहे हैं। अक्षय कुमार की इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म मिशन रानीगंज में काशीपुर के नीरज नेगी कोयला मजदूर बांके लाल की भूमिका निभा रहे हैं।
फोन पर हुई बातचीत में नीरज ने बताया कि 2015 में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की से बीटेक किया था। बीटेक के दौरान कलाकार आलोक उल्फत से दून में मुलाकात हुई तो अभिनय शुरू किया। फिर अविकल थियेटर कंपनी में काम किया। शौक बढ़ने लगा तो एमपी स्कूल ऑफ ड्रामा से वर्ष 2016-17 में डिप्लोमा किया। 2019 में मुंबई की ओर रुख किया। उनका सपना है कि भविष्य में काशीपुर की प्रतिभाओं को तलाशने के लिए कार्यशाला आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

लिटिल बेबी से बॉलीवुड में मिला ब्रेक
नीरज को शेखर झा निर्देशित फिल्म लिटिल बेबी से बॉलीवुड में ब्रेक मिला। वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल और काशीपुर में पटेल नगर स्थित निरंकारी भवन के पास रहने वाले सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार धर्म सिंह नेगी के बड़े बेटे हैं। माता श्वतेसरी नेगी गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर निवासी नीरज नेगी मिशन रानीगंज के पोस्टर के साथ। स्रोत : नीरज नेगी

काशीपुर निवासी नीरज नेगी मिशन रानीगंज के पोस्टर के साथ। स्रोत : नीरज नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed