फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur mayor deepak Bali nephew kidnapped

मेयर के भतीजे का अपहरण: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर लगाया आरोप, हमलावरों ने युवक को पीटकर कॉलेज के पास छोड़ा

Fri, 13 Jun 2025 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 10:52 AM IST
सार

काशीपुर में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने अपने तीन साथियों के साथ काशीपुर के मेयर के भतीजे का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसकी पिटाई की और डिग्री कॉलेज के पास छोड़ कर भाग गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Kashipur mayor deepak Bali nephew kidnapped
मेयर के भतीजे का अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने अपने तीन साथियों के साथ काशीपुर के मेयर के भतीजे का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसकी पिटाई की और डिग्री कॉलेज के पास छोड़ कर भाग गए। पीड़ित हर्षित बाली की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुरुप्रेम व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित हर्षित मेयर दीपक बाली के भतीजे और पूर्व पार्षद सर्वेश बाली के बेटे हैं।

विज्ञापन

टांडा उज्जैन निवासी हर्षित ने तहरीर में बताया कि उसकी दुकान के आगे एक कार आकर रुकी। दुकान के गेट के सामने खड़ी कार को हटाने का कहने पर उसमें सवार एक व्यक्ति बाहर निकला। उसने अपना नाम गुरुप्रेम बताते हुए अभद्रता शुरू कर दी। मना करने पर गुरुप्रेम ने फोन करके तीन अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। जो काले रंग की स्कॉर्पियो में आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने मारपीट करके उसकी हत्या करने के इरादे से अपहरण करके ले गए और धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में कार सवार हमलावर उसे बाजपुर रोड स्थित राधेहरि डिग्री कॉलेज के बाहर छोड़ कर भाग गये।

विज्ञापन

हर्षित बाली की तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed