फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur, Kichha railway station will be rejuvenated

Udham Singh Nagar News: काशीपुर, किच्छा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

Sun, 12 Mar 2023 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 12 Mar 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Kashipur, Kichha railway station will be rejuvenated
काशीपुर/ किच्छा। काशीपुर और किच्छा रेलवे स्टेशन जल्द नए रंगरूप में नजर आएंगे। रेलवे स्टेशनों के भवन अत्याधुनिक होंगे। केंद्र सरकार की अमृत योजना में इन रेलवे स्टेशन का चयन हुआ है। योजना के तहत रेलवे स्टेशन का शीघ्र ही कायाकल्प किया जाएगा। रेल मंडल प्रबंधक रेखा यादव ने रविवार को अधिकारियों के साथ काशीपुर और किच्छा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां होने वाले कार्यों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

रेल मंडल प्रबंधक रेखा यादव अधिकारियों के साथ एक विशेष रेलगाड़ी से इज्जतनगर से किच्छा और काशीपुर स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया और स्टेशन की समस्याओं को जाना। उन्होंने बताया कि काशीपुर और किच्छा स्टेशन का अमृत योजना में चयन हुआ है। स्टेशन के मुख्य द्वार और बुकिंग काउंटर को भी रेल मंत्रालय वर्तमान स्थान से कुछ आगे ले जाया जाएगा। यहां पार्किग, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, चहारदीवारी, भवन, रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर का निर्माण किया जाएगा। डीआरएम ने काशीपुर में पार्किंग स्थल को व्यवस्थित करने करने और गेट लगाने और जीआरपी के पास शौचालय बनाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने बताया मुख्य गेट के पास लगे होर्डिंग्स हटाने के संबंध में उन्होंने कहा इस संबंध में वार्ता की जाएगी। बाद में सभी अधिकारी विशेष रेलगाड़ी से रामनगर के लिए रवाना हो गए। मंडल प्रबंधक के साथ सहायक मंडल प्रबंधक राजीव अग्रवाल, वाणिज्य प्रबंधक आशीष त्रिपाठी, महावीर सिंह, स्टेशन मास्टर भूपेंद्र अरोरा, डीएसटीई प्रवीण कुमार, डीईएन अमित शाह, डीसीआई अजय चौधरी, जीआरपी चौकी प्रभारी सीमा गौतम, पिंकी कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed