फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Karam Industries making Shields for corona

करम बना रही कोरोना वारियर्स के लिए सुरक्षा कवच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Karam Industries making Shields for corona
सितारगंज करम इंडस्ट्रीज में कवर ऑल बनाते श्रमिक। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के साथ ही सिडकुल की करम इंडस्ट्रीज में कोरोना वारियर्स के लिए सुरक्षा कवच के रूप में अपनाए जाने वाले सुरक्षा चश्मे, मास्क, फेस शील्ड और कवर ऑल का उत्पादन भी बढ़ गया है। फैक्टरी प्रबंधन ने मांग को पूरा करने के लिए करीब 80 श्रमिकों को भी काम पर रखा है।
विज्ञापन

एल्डिको सिडकुल इंडस्ट्रीयल पार्क में स्थित फैक्टरी में एन-95 से भी उच्च गुणवत्ता के पांच लेयर वाले मास्क और तीन लेयर के सर्जिकल मास्क का उत्पादन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए जा रहे उपकरणों की अत्यधिक डिमांड की वजह से फैक्टरी में रात-दिन उत्पादन हो रहा है। करीब आठ सौ श्रमिक उत्पादन में लगे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में भी हो रहा निर्यात
सितारगंज। करम इंडस्ट्रीज में बनाए जा रहे चश्मे, मास्क, फेस शील्ड और कवर ऑल की जहां भारत के महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में आपूर्ति की जा रही है तो वहीं अफ्रीकी, गल्फ और यूरोपीय देशों तक में इनका निर्यात हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में कोरोना से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही कार्य कराया जा रहा है। अभी देश में जहां कई राज्यों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपकरणों की मांग मिली है तो वहीं गल्फ के देशों से भी ऑर्डर मिले हैं। जहां माल का निर्यात किया जाएगा।
-विशाल मिश्रा, प्लांट हेड करम इंडस्ट्रीज औद्योगिक आस्थान सिडकुल सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed