{"_id":"6990cdc2212b11126f02b394","slug":"kanwariya-injured-in-bike-collision-companions-set-the-vehicle-on-fire-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-137218-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाइक की टक्कर से कांवड़ियां घायल, साथियों ने गाड़ी फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाइक की टक्कर से कांवड़ियां घायल, साथियों ने गाड़ी फूंकी
विज्ञापन
रुद्रपुर बिगवाड़ा में हाइवे पर हंगामा करते कावडियें। अमर उजाला
रुद्रपुर। किच्छा हाईवे पर बिगवाड़ा के पास शनिवार को बाइक से कांवड़िये को टक्कर लगने पर साथी भड़क गए। उन्होंने हाईवे पर धरना देकर नारेबाजी की। इससे मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। आक्रोशित कांवड़ियों ने टक्कर मारने वाली बाइक में आग लगा दी जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।
किच्छा के बंडिया भट्टियां से कांवड़ियों का दल हरिद्वार गया था। रुद्रपुर से शनिवार सुबह दल के सदस्य कांवड़ लेकर किच्छा के लिए रवाना हुए। दोपहर करीब 12:30 बजे बगवाड़ा मंडी चौकी के पास शिमला पिस्तौर में एक बाइक सवार की टक्कर से राहुल घायल हो गया। इसके बाद साथी कांवड़िये भड़क गए। उन्होंने कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए।
जिस बाइक से कांवड़िये को टक्कर लगी थी उसे आक्रोशित साथियों ने आग के हवाले कर दिया। इसके बाद नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर बिगवाड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र रिंगवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाया और बाइक चालक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कांवड़िये शांत होकर अपने गंतव्य के लिए गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना के बाद चालक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
आधे घंटे हाईवे बना अखाड़ा, पुलिस के फूले हाथ-पांव
कांवड़ियों में भारी आक्रोश था। उनका कहना था कि एक सप्ताह की तपस्या कर उनका साथी कांवड़ लेकर घर के पास पहुंचा था। बाइक चालक ने तेजी से उसे टक्कर मार दी जिससे कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ियाें के हंगामे से आधा घंटे तक हाईवे पर एक ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और लंबा जाम लग गया। कांवड़ियों के धरने पर बैठते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत रही कि कांवड़ियों के दल में कई संभ्रांत लोग भी थे जिन्होंने युवाओं के आक्रोश को पुलिस के साथ मिलकर शांत कराया।
बाइक छोड़ कर भागने पर भड़के कांवड़िये
टक्कर लगते ही बाइक सवार मौके से भाग गया था जिससे कांवड़ियों का पारा हाई हो गया। उनका कहना था कि युवक को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए थी लेकिन वह एक कांवड़िये की जान को खतरे में डालकर भाग गया।
वर्जन
बाइक से टक्कर लगने के बाद कांवड़ियों में आक्रोश पनप गया था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया जिसके बाद दल किच्छा की ओर निकल गया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरे सर्किल में पुलिस तैनात है। - प्रशांत कुमार, सीओ
फोटो-05पी- हंगामा कर कांवड़िये धरने पर बैठे तो पुलिस उन्हें समझाने लगी। अमर उजाला
फोटो-06पी- कांवड़ियों ने बाइक फूंकी। अमर उजाला