फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kaino Sprint Championship in Baur Dam Gularbhoj

33वीं राष्ट्रीय सीनियर कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में आज खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Kaino Sprint Championship in Baur Dam Gularbhoj
गूलरभोज के बौर जलाशय में तैयारियां का जायजा लेते आईकेसीए के चेयरमैन व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
गूलरभोज/रुद्रपुर। बौर जलाशय में सोमवार से 33वीं राष्ट्रीय सीनियर कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता शुरू होगी। 27 राज्यों की टीमें से कुल 550 खिलाड़ी कयाकिंग और कैनोइंग रेस में दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में पहले 24 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करने वाली थीं।
विज्ञापन

रविवार शाम को भारतीय कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन के चेयरमैन बीएस कुशवाहा, जनरल सेक्रेटरी वीएस वायनाड और एडीएम जय भारत सिंह ने बौर जलाशय पहुंचकर सोमवार से होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, चीफ कोच फिलिप मैथ्यू आदि अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके साथ जलाशय में बनाई गई ट्रैक लेन की भी जांच की। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि देशभर से 27 राज्यों के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता से सीधे इंडिया कैंप के लिए सलेक्शन होने से तमिलनाडु, तेलंगाना और त्रिपुरा की टीमें भी शामिल हो गई हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र समेत 27 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग से बौर जलाशय पहुंचे
हरियाणा के झज्जर से पहुंची राष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू ने बताया कि प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था अच्छी की गई है लेकिन खस्ताहाल सड़क मार्ग होने से जलाशय तक पहुंचने में लोगों को बेहद दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed