फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Judka villagers will continue their fight against the forest department.

Udham Singh Nagar News: वन विभाग के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे जुड़का के ग्रामीण

Wed, 06 May 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Judka villagers will continue their fight against the forest department.
काशीपुर। ग्राम जुड़का में वन भूमि विवाद के मामले में ग्रामीणों ने भूमि बचाने का आह्वान किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार को भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू और भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन

बताया कि ग्राम जुड़का बीट पर गांधीनगर खत्ता में 50-60 वर्षों से खेतीबाड़ी कर रहे 100-150 किसान परिवार की जमीन पर कब्जा करने के लिए वन विभाग और प्रशासन तैयारी कर चुका है। उन्होंने वन विभाग द्वारा मंगलवार रात या बुधवार तड़के उन्हें हटाने की आशंका जताई है। उन्होंने सभी सामाजिक, राजनैतिक व जिम्मेदार लोगों से वहां पहुंचने की अपील की है। वहां उदित शर्मा, अवनीश वेदी, सुरज कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बतादें कि रामनगर रेंज के जुड़का बीट पर गांधीनगर खत्ता में वन विभाग की 58 हेक्टेयर भूमि पर प्लांटेशन किया जाना है। कोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने दिसंबर में भूमि को कब्जे में लेकर तारबाड़ की थी। कुछ ग्रामीणों ने गेहूं की फसल बोई थी। ग्रामीणों के आग्रह पर वन विभाग ने फसल कटाई तक भूमि छोड़ दी थी। 28 अप्रैल को प्लांटेशन करने पहुची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed