फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   joint combing UP and Uttarakhnd

यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों ने संयुक्त गश्त की

Sun, 15 Jul 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ख्ाटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो ख्ाटीमा। Updated Sun, 15 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
joint combing UP and Uttarakhnd
combing - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
जंगलों में मानसून सत्र में शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका के चलते पीलीभीत टाइगर रिजर्व और तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अधिकारी अलर्ट पर हैं। दोनों प्रदेशों के वन अधिकारियों ने सुरई व महोफ रेंज में लंबी पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस बीच दस किमी जंगल में बाघ के पदचिन्ह भी देखे गए।

  तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के वन प्रभारी नितीश मणि त्रिपाठी और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर आदर्श कुमार ने वन कर्मियों के साथ दोनों प्रांतों की सीमा से सटे जंगल की संयुक्त गश्त की। गश्त के बाद सुरई के रेंजर आरके मौर्य ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने सीमा पर सुरई व महोफ रेंज के हिस्से में सुबह पांच बजे से साढ़े नौ बजे तक करीब दस किमी पैदल गश्त की। गश्त के दौरान दोनों अधिकारियों को वन कर्मियों ने किए जा रहे सुरक्षा के कार्य व सावधानी से अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने कर्मियों से मानसून सत्र के दौरान गश्त तेज करने को लेकर दिशा निर्देश दिए। यह मानसून सत्र की पहली संयुक्त पैदल गश्त का आयोजन था। गश्त में सुरई रेंजर, महोफ रेंज पीलीभीत के रेंजर गिरिराज सिंह, दोनों रेंजों के उप वन क्षेत्राधिकारी, वन रक्षक और सामयिक कर्मी शामिल रहे।  
विज्ञापन

    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed