फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   JCB roared on encroachment on LNI road

Udham Singh Nagar News: लोनिवि की सड़क पर हुए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Fri, 04 Oct 2024 04:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
JCB roared on encroachment on LNI road
काशीपुर के मुरादाबाद सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाते लोनिवि व प्रशासन की टीम। संवाद - फोटो : काशीपुर के मुरादाबाद सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाते लोनिवि व प्रशासन की टीम। संवाद
काशीपुर। लोक निर्माण विभाग ने प्रशासन के साथ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को टांडा तिराहा से सरवरखेड़ा तक अपनी भूमि से अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कई दुकानदार स्वयं ही अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने में जुट गए।
विज्ञापन

लोनिवि ने तहसीलदार, नगर निगम व पुलिस की देखरेख में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कई स्थानों पर लोगों ने अभियान का विरोध किया लेकिन अधिकारियों के समझाने पर वे शांत हो गए। विभाग के एई परवेज आलम ने बताया कि पूर्व में लगभग सौ अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए थे, उन सभी को नोटिस जारी किए गए थे। विभाग के जेई चेतन भट्ट ने बताया कि नापजोख करके अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। लोगों का आरोप कि अतिक्रमण नियमानुसार नहीं हटाया जा रहा है। यहां पर तहसीलदार पंकज चंदौला, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन




अतिक्रमणकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अभय प्रताप सिंह, एसडीएम


मुख्य चौराहा से स्टेडियम तक ध्वस्त किया जाएगा अतिक्रमण

काशीपुर। लोनिवि के बाद एनएचएआई भी अपनी सड़क से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गया है। शीघ्र ही रामनगर रोड पर एनएचएआई का पीला पंजा गरजेगा। एनएचएआई के एई मनोज भट्ट ने बताया कि मुख्य चौराहा से स्टेडियम तक पूर्व में अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया था। अब दोबारा लोगों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनको नोटिस भेजा जाएगा। एई भट्ट ने बताया कि 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करना विभाग की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed