{"_id":"60f9aed28ebc3e6d89507e8c","slug":"jaspur-gets-new-roadways-bus-stop-kashipur-news-hld4320509133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
जसपुर के उत्तराखंड रोडवेज के एआरएम काठगोदाम और एआरएम काशीपुर के साथ पत्रकार वार्ता करते विनय रू?
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। जसपुर में उत्तराखंड परिवहन निगम के बस अड्डे का निर्माण नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि पर किया जाएगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक कार्मिक ने डीएम को पत्र भेजकर राज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार कार्यवाही करने के लिए कहा है। 2011 में तत्कालीन राज्यपाल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के कुमाऊं मंडल काठगोदाम निर्माण शाखा के एआरएम और काशीपुर एआरएम ने भूमि का निरीक्षण किया।
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा की वर्ष 2011 में उन्होंने नगर में स्वागत मंडप के पास नगर पालिका की खाली पड़ी 563 हेक्टेयर भूमि पर रोडवेज बस अड्डे के निर्माण का प्रयास शुरू किया था। 20 नवंबर 2011 को तत्कालीन राज्यपाल ने इसके लिए अधिसूचना जारी की थी। इसके विरोध में कुछ लोगों ने हाईकोर्ट तथा आयुक्त कुमाऊं मंडल के न्यायालय में याचिका दायर कर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। 6 अप्रैल 2021 को हाईकोर्ट तथा 13 फरवरी 2015 को आयुक्त कुमाऊं मंडल का स्थगन आदेश निरस्त हो गए। इसके बाद बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यहां कुलदीप बंसल, डॉ एसपी राणा, सुनील शर्मा, कुलवंत सिंह, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। इधर, रुहेला ने सीएम को को पत्र भेजकर रुद्रपुर आगमन पर अन्य विधानसभाओं से जसपुर विधानसभा को अधिक बजट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बजट से क्षेत्र के रुके हुए तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे।
सोमवार से मिलने लगेे यात्रियों को बसों की सुविधा
जसपुर। परिवहन निगम के कुमाऊं मंडल काठगोदाम डिपो के निर्माण शाखा के एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि भूमि पर कब्जा लेने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को भूमि समतल करा कर चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। बजट उपलब्ध होने पर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण भी करा दिया जाएगा। डीआरएम काशीपुर आरसी पांडे ने बताया की रोडवेज कर्मचारियों की निर्माणाधीन बस अड्डे पर ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मचारी सोमवार से वहां पर आनेजाने वाली बसों में यात्रियों को बैठाना शुरू कर देंगे।