फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Janmashatami in Kashipur

बूंदाबांदी के बीच धूमधाम से देर रात तक मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Janmashatami in Kashipur
काशीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा मां मंसा देवी मंदिर। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। शुक्रवार की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी के बीच धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिरों को फूलों व बिजली झालरों से सजाया गया था। इस दौरान मंदिरों में भव्य झांकियां सजाई गईं। बूंदाबांदी के बावजूद श्रद्धालु देर रात तक मंदिरों में झांकियों के दर्शन करने पहुंचते रहे।
विज्ञापन

नगर के गायत्री देवी मंदिर परिसर में बर्फ से अमरनाथ की गुफा बनाई गई। गंगे बाबा मंदिर, बाला जी मंदिर, मां मंसा देेेेवी मंदिर, गीता भवन, राध-कृष्ण मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, नमक वालों की धर्मशाला स्थित मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, श्री नागनाथ मंदिर, मां वैष्णो देवी धाम मंदिर में भी देर रात तक पूजा-अर्चना हुई। उधर गिरिताल स्थित चामुंडा मंदिर, तीर्थ द्रोणसागर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर व मां बाल सुंदरी देवी मंदिर को भी भव्यता से सजाया गया था।
विज्ञापन

बाजपुर। बांकेनगर स्थित संकट मोचन श्री बाला जी घाटा मंदिर में जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण रूप सज्जा और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण रूप सज्जा में निखिल चौहान, नृत्य प्रतियोगिता में निष्ठा सैनी अव्वल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, उत्तराखंड महिला संघ प्रदेशाध्यक्ष अनिता शर्मा रहे। वहां रवि सरना, हरि यादव, प्रमोद गुप्ता, कुसुम सैनी, अरविंद यादव, दिनेश भारती, गीता चंद्रा, शैली सरना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केलाखेड़ा। श्री शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में देर रात तक श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। रातभर भजनों से भक्तिमय माहौल बना रहा। मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। श्री कृष्ण-राधा की वेषभूषा में सजे नन्हें बालक मंदिरों में शोभा बढ़ा रहे थे। मंदिर के महंत मोहन चंद भट्ट, बसंत भट्ट ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की। प्रसाद बांटा। वहां राजीव शर्मा, ज्ञान चंद गुप्ता, नेहा शर्मा, निधि शर्मा, अजय कालड़ा, सरोज भट्ट, शुभम गुप्ता, तुलाराम यादव, डीएल शर्मा, अरविंद राणा मौजूद रहे। उधर ग्रामीण क्षेत्र रामनगर, गणेशपुर, लंकुरा, टांडा आजम, सरकड़ी, गणेशपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed