फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   janmaashtamee IN kashipur

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... से गूंजे मंदिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
janmaashtamee IN kashipur
काशीपुर के बद्री भवन मंदिर में लड्डू गोपाल को झूला झूलती युवतियां। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को कई मंदिरों में जाकर राधा-कृष्ण की पूजा, अर्चना की। इस दौरान नगर क्षेत्र के राधा-कृष्ण मंदिर, नमक वालों की धर्मशाला, मां वैष्णो धाम, श्री नागनाथ, मां बाल सुंदरी देवी, गायत्री देवी, श्री बाला जी धाम, मां मंसा देवी मंदिर, गिरीताल स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, मुख्य बाजार स्थित मंदिर, श्री गंगे बाबा, संतोषी माता, काला माता मंदिर को बिजली और फूलों की झालरों से सजाया गया। कई जगह सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात तक कई मंदिरों में जाकर झांकियों के दर्शन किए। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर दिनभर के व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर पट्टी। नगर के अनेक मंदिरों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। घरों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण-राधा का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी। बाल गोपाल की वेशभूषा में सजे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े संदेश दिए।
विज्ञापन

जसपुर। काली माता मंदिर, ठाकुर मंदिर, बड़ा शिव मंदिर, धर्मशाला वाला मंदिर आदि मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी सुंदर झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भजन, कीर्तन किए। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से नगर का वातावरण भक्ति मय हो गया। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम, नगर पंचायत चेयरमैन गायत्री सिंह, ब्लॉक प्रमुख संदीप कौर ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर। शहर समेत कई गांवों के मंदिरों में विशेष सजावट की गई। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती सहित विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गईं। नगर के तीन मंदिर में शुक्रवार को यूथ क्लब ने लड्डू गोपाल जी का विशेष दरबार, महाकाल, झूलते राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। रामराज रोड पर झूलते राधा-कृष्ण का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। बांकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर बर्फीली गुफा आकर्षण का केंद्र रही। श्री शनि देव मंदिर में मां वैष्णो देवी की गुफा, खाटू नरेश, राधा-कृष्ण, महाकाली, शिव का तांडव, श्री हनुमान की झांकियां सजाई गईं। मंडी समिति स्थित श्री दुर्गा शिव साई खाटू धाम मंदिर के पुजारी अंकुश शर्मा ने बताया कि आरती के बाद केक काटा गया। मोहल्ला संजय कॉलोनी स्थित श्री बाला जी घाटा में भी कई आयोजन हुए।

केलाखेड़ा। रामपुर से आई मंडली के भजन गायक रिंकू खेड़ा ने दुर्गा माता मंदिर में मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। मैं नचना श्याम दे नाल आदि भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म के बाद श्रद्धालुओं ने आरती की। भगवान को भोग लगाने के बाद मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मी नारायण ने लोगों को प्रसाद बांटा। वहां अजय कालरा, असीम छाबड़ा, हिमांशु चौधरी, रवि पाठक, सतीश सुधा, जितेंद्र चानना, अनिल कालरा, राहुल सक्सेना, तुलाराम यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed