फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jammu won the competition.

कैनो-टू में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी छाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jammu won the competition.
बौर जलाशय में 33वीं नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
गूलरभोज। बौर जलाशय में 33वीं नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हो गई। उद्घाटन केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। पहले दिन एक हजार मीटर की कैनो-2 पुरुष इवेंट में जम्मू कश्मीर के माईसर अहमद व मुबासिक ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान केरल के आदर्श व सैविओ जोस ने हासिल किया जबकि उत्तराखंड टीम के अजय पाल व अंकित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एक हजार मीटर के के-2 कयाकिंग इवेंट में भारतीय पुलिस के दीपक कुमार व सोनू साहू ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान हरियाणा के राहुल व रविंद्र कुमार और तीसरा स्थान केरल के आदर्श बिज्जु व डोंक बिन्नी ने हासिल किया। एक हजार मीटर के सी-1 कैनोइंग इवेंट में तेलंगाना के कुमार सिंह ने प्रथम, उत्तरप्रदेश के विशाल कुमार ने दूसरा व पंजाब के करन कम्बोज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में 27 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। ऑल इंडिया पुलिस एवं सर्विसेज की टीम सहित 600 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर मैन एंड वूमेन चैंपियनशिप में देश भर के 25 राज्यों सहित सेना से जुड़ी दो टीमों के राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता को गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों का क्वालीफायर राउंड बनाया गया है। पहले दिन अलग-अलग इवेंट में जम्मू कश्मीर, केरल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, भारतीय पुलिस, हरियाणा, दिल्ली, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, अंडमान निकोबार व ओडिशा की टीम ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि गूलरभोज के बौर जलाशय में राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताएं कराए जाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व खेल व शिक्षा मंत्री विधायक अरविंद पांडेय ने की। इस मौके पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, बीएस कुशवाहा, पुष्कर राज जैन, मुकेश शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीओ वंदना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, चेयरपर्सन अनीता दुबे, सीमा सरकार, अमित नारंग आदि मौजूद थे। किसी भी खतरे से निपटने के लिए मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ साथ वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था।
जिलाध्यक्ष को मंच पर स्थान न देना बना नाराजगी की वजह
खेल कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री जैसे ही मंच पर बैठे उसी समय उनके साथ पहुंचे जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना को मंच पर स्थान न देने से दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष आदि रंजन मंडल ने नाराजगी जताई। उनकी नाराजगी को देखते हुए आयोजकों ने तुरंत ही मंच पर कुर्सी लगवा करके उनको स्थान दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
36वें राष्ट्रीय खेलों में एंट्री के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया गूलरभोज में दम
33वें कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता के बाद टॉप-8 की टीमें राष्ट्रीय खेलों में करेंगी प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। 33वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता को भारतीय कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों का क्वालीफायर राउंड बनाया गया है। राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में टॉप-8 में आने वाले राज्यों की टीमों को गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय खेलो में सीधे एंट्री मिलेगी। इसको लेकर जम्मू कश्मीर, पंजाब, ऑल इंडिया पुलिस, उत्तराखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु आदि राज्यों के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
36वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर यह प्रतियोगिता क्वालीफायर राउंड की है। अगर इसमें राज्य की टीम टॉप-8 में पहुंचती है तो सीधे राष्ट्रीय खेलों में एंट्री मिलेगी। राष्ट्रीय खेलों में पहुंचने के लिए खूब पसीना बहाया जा रहा है। - पूजा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, उत्तराखंड।
राज्य में पहली बार राष्ट्रीय खेलों को लेकर खिलाड़ियों के लिए क्वालीफायर राउंड बनाया गया है। यह बेहद बड़ी उपलब्धि है। राज्य के खिलाड़ियों को क्वालीफायर राउंड में खेलने की सहूलियत मिली है। - शालू, राष्ट्रीय खिलाड़ी, उत्तराखंड।
कयाकिंग कैनोइंग की अब तक 12 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुका हूं। 33वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए श्रीनगर में प्रशिक्षण लिया है। राष्ट्रीय खेलों के लिए भी यहीं से चुने जाएंगे। - माईसर अहमद, राष्ट्रीय खिलाड़ी, जम्मू कश्मीर।
पहली बार हरियाणा की टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने पहुंचा हूं, जिसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। इससे पहले एथलेटिक्स में प्रतिभाग करता था। अब कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेता हूं। - साहिल देसवाल, हरियाणा।
पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रही हूं। इससे पहले भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं। - रविंद्रजीत कौर, भारतीय पुलिस टीम।
कयाकिंग, कैनोइंग खेल में अब तक राज्य की झोली में 200 पदक हैं। इससे पूर्व भोपाल में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौ पदक आए थे। गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए टीम को तैयार किया गया है। उम्मीद है कि टीम टॉप-8 में पहुंचेगी। - मुकेश शर्मा, उत्तराखंड टीम कोच।
फिनिश लाइन में कौन सी नाव पहले पहुंची, एक-एक सेकेंड का रखा हिसाब
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेलों का क्वालीफायर राउंड होने से के-1, के-2 , सी-1, सी-2 आदि लेन में करोड़ों रुपये की लागत का तकनीकी ब्लॉक रखा गया है। इससे फिनिश लाइन में कौन सी नाव पहले पहुंची इसका भी एक-एक सेकेंड का रिकॉर्ड लिया जा रहा है। उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि तकनीकी ब्लॉक को लाखों रुपये खर्च कर किराए पर मंगवाया गया है। संवाद

दो किलोमीटर तक सड़क खराब, पर्यटक कैसे पहुंचेंगे बौर जलाशय
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में बौर जलाशय को पर्यटन के रूप में उभारने के लिए कई बार राष्ट्रीय स्तर की साहसिक जल क्रीड़ा आयोजित हो चुकी हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से पिछले चार सालों में बौर जलाशय को जाने वाली सड़क की सूरत को नहीं बदला गया। यही कारण है कि एक बार बौर जलाशय में आने वाले पर्यटक दोबारा नहीं पहुंचता है। बौर जलाशय तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed