{"_id":"67a90013c746cdde39099724","slug":"jai-ho-nanda-devi-jai-to-you-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-120711-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी में हिमाद्री जन सेवा समिति की ओर से आयोजित माघ महोत्सव में लोकगीत और लोकनृत्यों की धूम रही। लोकगायक माया उपाध्याय, गजेंद्र राणा, जितेंद्र तोमक्याल, पूरन दानू ने सुरों का जादू बिखेर दिया। माया के गीतों पर महिलाएं झूम उठीं।
रविवार को सामिया लेक सिटी परिसर में हुए हमारी संस्कृति हमारी धरोहर कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही, सामिया ग्रुप के सीएमडी जमील अहमद खान, हरीश पनेरू और समिति पदाधिकारियों ने किया।
लोकगायक गजेंद्र राणा ने जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला... से शुरुआत की। उन्होंने चर्चित गीत बबली तेरो मोबाइल, फुर्की बांद गाया तो लोग झूमने लगे। लोकगायिका माया उपाध्याय ने क्रीम पोडरा घसनि किले..., जितेंद्र तोमक्याल ने हिट मेरी दगड़ी दीपा... सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। छोलिया कलाकारों ने नृत्य से अलग छाप छोड़ी।
विज्ञापन
वहां कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुंदन सिंह राठौड़, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, हिमाद्री जन सेवा समिति के अध्यक्ष आरएस रावत, कोषाध्यक्ष जीएस रावत, संरक्षक जानकी कठायत, महासचिव कुंदन भंडारी, बीएन बेलवाल, पूरन दानू, प्रो. आनंद सिंह जीना, प्रीत ग्रोवर, योगेश वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।