जागेश्वर मंदिर में लगातार चौथी बार चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। पुलिस की निष्क्रियता के चलते जागेश्वर मंदिर में चोरों ने चौथी बार चोरी को अंजाम दिया है। मंदिर में लगे सीसीटीवी में हर बार चोरों की स्पष्ट फुटेज आने के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं तलाश पाई है। मंदिर में बार-बार चोरियां होने और पुलिस के चोर न पकड़े जाने के विरोध में लोगों ने एसएसआई का घेराव किया। शीघ्र खुलासा नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
बुधवार रात महेशपुरा स्थित जागेश्वर मंदिर में चोरों ने हजारों रुपये के चढ़ावा समेत मंदिर का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दूसरी मंजिल में स्थित मंदिर को जाने वाली सीढ़ी और छत से उतरने वाली सीढ़ी के दरवाजे बंद थे।
अनुमान लगाया जा रहा कि चोर छत से रस्सी से मंदिर की खिड़की से अंदर घुसे। चोरों ने दान पात्र से लगभग पांच हजार की नकदी चुरा ली। पीतल के घंटे, पीतल व तांबे के पात्र समेट कर ले गए। सीसीटीवी चोरों की फुटेज साफ आई है। बार-बार हो रही चोरियों से नाराज लोगों ने कोतवाली में एसएसआई अरुण कुमार का घेराव किया।
मंदिर के पुजारी उमेश कुमार मिश्र ने एसएसआई को बताया कि एक साल में यह चौथी चोरी है। इससे पहले एक जनवरी, अक्तूबर में दो बार चोरी हुई है। 14 नवंबर 2014 को भी चोरी हो चुकी है। अब तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। पिछली चोरियों की फुटेज भी सीसीटीवी में आई है।
लेकिन पुलिस चोरों को नहीं तलाश पाई है। कहा कि अगर चोरी का जल्दी खुलासा नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। वहां पर गुरविंदर सिंह चंडोक, राजीव शर्मा, विजय, संदीप, सोनू, अजय, नरेंद्र शर्मा आदि थे।