फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Its raining in Kashipur.

दो घंटे की बरसात से तालाब में तब्दील हुई काशीपुर की कुर्मांचल कॉलोनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Its raining in Kashipur.
बाजपुर के बन्नाखेड़ा में सड़क पर जलभराव। - फोटो : BAZPUR
बरसात का मौसम कटोराताल स्थित कुर्मांचल कॉलोनी के लोगों के लिए बेहद परेशानी भरा समय लेकर आया है। इस क्षेत्र में पानी की निकासी होने के बाद भी नालियों की सफाई न होने से कुछ देर की बारिश में पूरी कॉलोनी तालाब में तब्दील हो जाती है। रविवार को भी मात्र दो घंटे की बारिश से पूरा क्षेत्र पानी से भर गया जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह मौसम ठीक रहा। 11 बजे हल्की बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश होने लगी। महज एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कटोराताल स्थित कुर्मांचल कॉलोनी की हर गली में जलभराव हो गया। इससे पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी आवाजाही करने में परेशानी हुई। बुजुर्ग लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन

बच्चे भी सड़क पर तालाब देखकर छतों पर पहुंचकर बारिश के पानी में नहाने लगे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पानी निकासी के लिए नालियां हैं लेकिन नालियों की सफाई न होने से हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। रविवार को कुछ और देर मूसलाधार बरसात होती तो सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस जाता। इधर कोतवाली प्रांगण, मुख्य बाजार और रामपुर रोड पर भी कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव बना ग्रामीणों की परेशानी का सबब
बाजपुर। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रोें में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है जिससे ग्रामीणों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया। गांव बन्नाखेड़ा के 10 और 11 वार्ड और गांव रेंहटा की नई कॉलोनी के रास्तों पर बारिश में भारी जलभराव हो गया है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर हो रहे जलभराव और पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की है। (संवाद)

बाजपुर के गांव रेंहटा में सड़क पर जलभराव

बाजपुर के गांव रेंहटा में सड़क पर जलभराव- फोटो : BAZPUR

काशीपुर में बारिश में खेलते बच्चे।

काशीपुर में बारिश में खेलते बच्चे।- फोटो : KASHIPUR

कुर्मांचल कॉलोनी में जलभराव के बीच गुजरता बाइक चालक।

कुर्मांचल कॉलोनी में जलभराव के बीच गुजरता बाइक चालक।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर की कुर्मांचल कॉलोनी में जलभराव के बीच सड़क से गुजरते लोग।

काशीपुर की कुर्मांचल कॉलोनी में जलभराव के बीच सड़क से गुजरते लोग।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed