फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ITBP Jawan Died from Current

बिचपुरी के आईटीबीपी जवान की देहरादून में करंट लगने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
ITBP Jawan Died from Current
खटीमा में मृतक आईटीबीपी जवान के बिचपुरी आवास पर पार्थिव शरीर पर तिरंगा चढ़ाकर सलामी देते आईटीबी? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। चकरपुर बिचपुरी के आईटीबीपी जवान की देहरादून में करंट लगने से मौत हो गई। जवान का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ बनबसा शारदा घाट पर किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

ग्राम बिचपुरी निवासी वीरेंद्र चंद उर्फ अनिल (31) पुत्र रमेश चंद देउपा 23वीं बटालियन आईटीबीपी में देहरादून में तैनात थे। 23 जुलाई को पीटी के दौरान आईटीबीपी जवान वीरेंद्र चंद को अचानक करंट लग गया। साथी उन्हें अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जवान की पत्नी नेहा देवी पति के साथ ही देहरादून रहती थीं। सूचना मिलने पर परिजन पार्थिव शरीर लेने शुक्रवार को ही देहरादून रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

शनिवार तड़के जवान के पार्थिव शरीर को लेकर आईटीबीपी जवान सूबेदार राम लाल और महेंद्र सिंह सेना के वाहन में बिचपुरी पहुंचे। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और परिजन बदहवास हो गए। आवास पर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। आईटीबीपी अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर तिरंगा चढ़ाकर सलामी दी। इसके बाद आईटीबीपी जवान पार्थिव शरीर को लेकर बनबसा शारदा घाट रवाना हुए। शारदा घाट पहुंचने के बाद जवान को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। वहां कैप्टन दीवानी चंद, विनोद राजपूत, राजेश देउपा, गिरधर पोखरिया, गजेंद्र चंद, उमेद सिंह खड़ायत, किशन चंद कुक्कू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में भर्ती हुए थे वीरेंद्र
खटीमा। जवान वीरेंद्र चंद 2014 में आईटीबीपी में देहरादून में भर्ती हुए थे। उसका विवाह 2017 में चूनाभट्टा बनबसा से हुआ था। उनके बड़े भाई सुनील चंद सेना में कार्यरत है तथा पिता रमेश चंद देउपा भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed