{"_id":"6851c5814b5a051d05063aae","slug":"it-is-difficult-to-pass-time-due-to-power-cut-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126083-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती से समय काटना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती से समय काटना हुआ मुश्किल
Wed, 18 Jun 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला मुख्यालय इन दिनों बिजली कटौती का दंश झेल रहा है। उमस भरी गर्मी में रात में घंटों हो रही कटौती के कारण आमजन को सड़कों और छतों पर समय गुजारना पड़ रहा है। दिन-रात में अचानक हो रही कटौती से जनजीवन बेहाल है।घासमंडी में ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घंटे लोग गर्मी में परेशान रहे।
रुद्रपुर शहर में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती हो रही है। सोमवार रात आठ बजे रंपुरा, प्रीत विहार, आदर्श कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, भूत बंगला, भदईपुरा सहित शहर के आधे हिस्से में आपूर्ति बाधित हो गई।
इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। लोग सड़कों पर टहल पर समय काटते रहे। करीब पौने 10 बजे बिजली आई। इसके बाद ठीक 11:30 बजे फिर कटौती हो गई। रात में बिजली कटने से लोगों के सोने में खलल पड़ गई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
घासमंडी निवासी मनोज ने बताया कि सोमवार की तड़के दो बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसे रात दस बजे बदला गया। सिंह कॉलोनी के गुरसाब ने बताया कि कई दिनों से रात में सोने के समय कटौती का दौर चल रहा है। आदर्श कॉलोनी के संजू ने बताया कि रात में कटौती से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद