{"_id":"6522fef06c362b9e0e061798","slug":"is-this-development-colony-under-road-alleged-people-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-3679-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विकास की आखिर कैसी रेखा खींची, कॉलोनी नीचे रह गई, सड़क हुई ऊंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विकास की आखिर कैसी रेखा खींची, कॉलोनी नीचे रह गई, सड़क हुई ऊंची
Mon, 09 Oct 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में प्रर्दशन करते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
विश्वनाथपुरम कॉलोनी की गली नंबर दो में अनियोजित विकास के खिलाफ उतरे लोग
काशीपुर। अनियोजित विकास मानपुर रोड स्थित विश्वनाथपुरम कॉलोनी की गली नंबर दो के निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगों का कहना है कि करीब पांच महीने से कॉलोनी में टाइल्स सड़क और नाली का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क कॉलोनी से ऊंचाई पर बनाई जा रही है। इससे उनके घरों निकलने वाले पानी की निकासी बाधित हो गई है। सारा पानी वहीं जमा हो रहा है। बारिश होने पर सड़क का पानी भी घरों में घुस रहा है।
-- -
स्थायी समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
सड़क ऊंची होने पर टैंक बनाकर मोटर से घर का पानी निकालने से परेशान कॉलोनीवासियों का रविवार को पारा चढ़ गया। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पंकज चंदोला को सौंपा है। जिसमें कहा गया कि कॉलोनी करीब एक दशक से लोग निवास रहे हैं। आरेप है कि सड़क की ऊंचाई अधिक है। दोनों ओर की नाली का पानी एक ही नाली में डाला जा रहा है। मना करने पर ठेकेदार विधायक के नाम की धमकी देकर डरा रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन कर समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इससे पूर्व कॉलोनीवासियों ने सड़क निर्माण कार्य बंद कराकर जमकर प्रदर्शन किया। वहां लवदीप सिंह, विकास कौशिक, विवेक कौशिक, राहुल कांबोज, गीता चौहान, सीमा शर्मा आदि थे।
-- -
लोगों ने बनवाए टैंक
सूर्यप्रकाश, देवकीदास, महिपाल सिंह, पान सिंह बोरा, गीता चौहान, दुर्गा लाल ने परेशान होकर घर का गंदा पानी जमा करने के लिए 60-60 हजार रुपये में टैंक बनाए हैं। पानी जमा होने के बाद वह टैंक में मोटर लगाकर निकासी कर रहे हैं। बारिश के दौरान जब घरों में जलभराव होता है तो उन्हें बाल्टी से पानी निकालना पड़ता है।
विज्ञापन
कोट:
घरों के पानी की निकासी के लिए नगर निगम या अन्य विभाग की तकनीकी टीम का गठन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - पंकज चंदोला, तहसीलदार, काशीपुर
कोट:
विधायक निधि से 11.50 लाख की लागत से करीब 70 मीटर टाइल्स सड़क का निर्माण हो रहा है। विधायक के नाम से धमकाने का कॉलोनीवासियों का आरोप गलत है। काम बंद करा देंगे तो कहीं और करेंगे। - श्याम अरोरा, ठेकेदार
लोगों का दर्द
घर का पानी पड़ोस के एक खाली भूखंड में जाता था। सड़क और नाली ऊंची होने से घर का पानी नहीं जा पा रहा है। इसके लिए करीब 60 हजार रुपये खर्च कर टैंक बनाया है। टैंक में जमा घर के गंदे पानी को मोटर से नाली में छोड़ा जाएगा। - सूर्यप्रकाश सिंह शर्मा, कॉलोनीवासी
नाली ऊंची होने के कारण पानी निकासी को अस्थायी टैंक बनाकर मोटर लगाई गई है। इसमें करीब 50-60 हजार रुपये खर्च हो गया है। यह भी स्थायी समाधान नहीं है। भविष्य की समस्या को देखते हुए स्थायी समाधान कराया जाए। - गीता, कॉलोनीवासी