फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Investors worried over falling silver and gold prices, avoiding online trading

Udham Singh Nagar News: चांदी और सोने के गिरते दामों से निवेशक चिंतित, ऑनलाइन ट्रेडिंग से बच रहे

Tue, 03 Feb 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Investors worried over falling silver and gold prices, avoiding online trading
काशीपुर। सोने और चांदी के दामों में गिरावट ने यूएस नगर के निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बावजूद इसके निवेशक सोना-चांदी पर निवेश करने का यह उपयुक्त समय मान रहे हैं। उन्हें आने वाले दिनों में आभूषणों के दामों में उछाल की उम्मीद है। हालांकि निवेशक इस समय ऑनलाइन ट्रेडिंग से बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


30 जनवरी को चांदी में एक ही दिन में भारी गिरावट दर्ज की गई जो पिछले 45 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट में से एक बताई जा रही है। एक दिन में चांदी 66 हजार रुपये सस्ती हुई जबकि सोना भी 19 हजार रुपये लुढ़क गया था। इस गिरावट से यूएस नगर के निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी। लगातार सोने-चांदी के गिरते भाव से निवेशकों पर बड़े घाटे का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

यूएस नगर के निवेशक अभी बाजार में स्थिर बने हुए हैं। उनका मानना है कि सोने-चांदी के दामों में एक बार भी बढ़ोतरी होगी और अपने उच्च स्तर पर जाकर दाम रुकेंगे। ऐसे में सोने-चांदी को बेचने के बजाय होल्ड करने पर भरोसा जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी ऑनलाइन ट्रेडिंग करने से बचें

यह गिरावट कुछ दिनों की है जल्द ही बाजार संभल जाएगा। वर्तमान में लोकल व्यापारी से ही लेन देन करें। एमसीएस (ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट) पर खरीद बिक्री से बचना बेहतर होगा। हालांकि वर्तमान में जेवर खरीद का अच्छा मौका है। जिन्होंने ऊंचे भाव पर निवेश किया है, वह थोड़ा सब्र रखें। कम समय में ही पुराने भाव देखने को मिल सकते हैं। सोना हमेशा से ही अच्छा निवेश माना जाता है। - सचिन कुमार अग्रवाल, सीए, जसपुर खुर्द, काशीपुर



वर्तमान में गिरावट अस्थायी नजर आ रही

वर्तमान में हो रही चांदी के दाम में गिरावट अस्थायी है। वैश्विक स्तर पर चांदी की मांग काफी है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल सहित अन्य वस्तुओं में चांदी का इस्तेमाल होता है। यह अनिश्चितकालीन गिरावट है जिसमें जल्द ही सुधार होगा। सोना तो वैश्विक धातु है जिसकी मांग कम होने वाली नहीं है। आगामी समय में बाजार संभलेगा और निवेशकों को अच्छा लाभ मिलेगा। - अक्षत बंसल, व्यापारी, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article