{"_id":"656634b8d9d6191536024b34","slug":"investment-of-rs-106491-crore-approved-in-us-city-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-6024-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यूएस नगर में 1064.91 करोड़ के निवेश को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यूएस नगर में 1064.91 करोड़ के निवेश को मंजूरी
Wed, 29 Nov 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश सरकार की ओर से उद्यमियों की सहूलियत के लिए बनाए गए सिंगल विंडो सिस्टम से जिले में 1064.91 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी मिल गई है। इसमें 166 कंपनियां रुद्रपुर, काशीपुर, सितारगंज आदि जगहों पर लगाईं जाएंगी। कंपनियों की स्थापना के बाद 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा।
देहरादून में आठ और नौ दिसंबर को होने जा रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन को देखते हुए प्रदेशभर से अब तक दो लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुके हैं। यूएस नगर में 23163.77 करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू हुआ है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम से 1064.91 करोड़ रुपये निवेश को मंजूरी दी गई है।
राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए उद्यमियों को सरकारी कार्यालयों में न भटकना पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम बनाया है। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों से एनओसी लेने के लिए उद्यमियों को ऑनलाइन ही मंजूरी मिल जाती है।
विज्ञापन
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य
जिला उद्योग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। दून में आठ व नौ दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शिरकत करने वाले हैं। इसमें जिले से बड़े उद्योगपति व उद्योग केंद्र के अधिकारी भी पहुंचेंगे।