करंट लगने से दरोगा की मौत: दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे सुरेश, सोलर लाइट की चपेट में आने से हादसा
पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किच्छा में करंट की चपेट में आकर पुलभट्टा थाने में तैनात अपर उपनिरीक्षक सुरेश पसबोला (42) की मौत हो गई। वह मूलरूप से पौड़ी जिले के रहने वाले थे।
पुलभट्टा थाने में तैनात एएसआई सुरेश पसबोला थाना परिसर में बनी बैरक में रहते थे। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे नहाने के बाद वह अपने कपड़े और जूते सुखाने के लिए एक दीवार पर रख रहे थे। दीवार से ही सोलर लाइट का पोल लगा था। बारिश के कारण पोल में करंट दौड़ रहा था जिसकी चपेट में आकर सुरेश अचेत होकर गिर गए। हेड कांस्टेबल अशरफ खान और कांस्टेबल चारु पंत ने उन्हें सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्साधीक्षक डाॅ. एचसी त्रिपाठी और जीबी पंगरिया ने उनका उपचार किया। सूचना पर एसओ पुलभट्टा रविंद्र सिंह बिष्ट अस्पताल पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी दी।
ये पढ़ें- Rudrapur: 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला आबकारी अधिकारी, इस वजह से शराब कारोबारी से मांगी घूस
हालत में सुधार न होने पर सुरेश को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एएसपी मनोज कुमार कत्याल, सीओ बहादुर सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे।
2002 में भर्ती हुए थे सुरेश
एएसआई सुरेश पसबोला मूलरूप से ग्राम नैणी थाना पट्टी लंगूर पोस्ट बड़के जिला पौड़ी के रहने वाले थे। वह साल 2002 में पुलिस महकमे में भर्ती हुए थे। तब उनकी पोस्टिंग पुलभट्टा थाने में हुई थी। यहां छह महीने रहने के बाद वे एसआई की ट्रेनिंग के लिए चले गए। जनवरी 2023 में वे एएसआई बनकर एक बार फिर पुलभट्टा थाने आए। बताया जा रहा है कि उनका परिवार काशीपुर में रहता है। उनकी दो पुत्रियां हैं।