फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspector broke receptionist mobile after not getting room in hotel in rudrapur

Rudrapur: होटल में कमरा नहीं मिलने पर दरोगा ने दिखाई दबंगई, रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल तोड़ा; जबरन खुलवाए कमरे

Thu, 07 Mar 2024 02:48 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, संवाद
चंदन बंगारी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 07 Mar 2024 02:48 PM IST
सार

रुद्रपुर में दरोगा ने कांग्रेस नेता के भाई के होटल में कमरा नहीं मिलने पर वर्दी की हनक दिखाई। आरोप है कि दरोगा ने न सिर्फ रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल तोड़ दिया बल्कि कमरे बुक होने के बावजूद जबरन खुलवाया। मामले में दरोगा के खिलाफ तहरीर दी गई है।

 

विज्ञापन
Inspector broke receptionist mobile after not getting room in hotel in rudrapur
होटल में कमरा नहीं मिलने पर दरोगा ने दिखाई दबंगई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर शहर में दरोगा ने कांग्रेस नेता के भाई के होटल में कमरा नहीं मिलने पर वर्दी की हनक दिखाई। आरोप है कि दरोगा ने न सिर्फ रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल तोड़ दिया बल्कि कमरे बुक होने के बावजूद जबरन खुलवाया। मामले में होटल स्वामी की ओर से कोतवाली में दरोगा के खिलाफ तहरीर दी गई है।

बुधवार को गाबा चौक के समीप स्थित होटल चिलाना टावर के मालिक शैलेंद्र कुमार चिलाना ने कोतवाली में दी तहरीर दी। उन्होंने कहा कि पांच मार्च की रात साढ़े 11 बजे दरोगा विकास कुमार उनके होटल में आया था। उसने पुलिस स्टाफ होने के कारण कमरे की मांग की। रिसेप्शनिस्ट बसंत ने दरोगा को बताया कि होटल में किसी शादी की बुकिंग है और एक भी कमरा खाली नहीं है। जिस पर दरोगा ने उनके स्टाफ के साथ गाली गलौच की और होटल बंद करवाने की धमकी दी। दरोगा ने रिसेप्शनिस्ट का मोबाइल भी जबरन छीन कर जमीन पर पटकरकर तोड़ दिया। दरोगा ने जबरन होटल के कमरे खुलवाए, होटल में महिलाएं व बच्चे सो रहे थे। दरोगा ने होटल के एंट्री रजिस्टर को भी छीन कर जमीन पर फेंक दिया और स्टाफ को होटल मालिक को देख लेने धमकी दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rekha Arya: खेल मंत्री ने किया हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण, कमियां देख अधिकारियों को चेताया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दरोगा रिसेप्शनिस्ट का मोबाईल व एंट्री रजिस्टर अपने साथ लेकर चला गया। यह घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे हो गई। उन्होंने मामले में दरोगा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर वायरल फुटेज में दरोगा कमरा नहीं मिलने पर कर्मचारी को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि सहयोगी कर्मी दरोगा को समझा रहा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो फुटेज की बात कही जा रही है, उसे भी दिखवाया जाएगा। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed