{"_id":"57b367324f1c1bd66b6ebac0","slug":"inspector-beaten-by-the-cousin-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को ममेरे भाई ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा को ममेरे भाई ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी मे तैनात एक दरोगा की उसके घर पर रह रहे ममेरे भाई ने पिटाई कर दी। दरोगा की पत्नी ने पुलभट्टा थाने में ने मुकदमा दर्ज कराया और एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन
एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में हल्द्वानी एसआईटी में तैनात दरोगा शरद चौधरी की पत्नी प्रीति सिंह ने कहा कि उसके पति उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
बताया कि पति के ममेरे भाई मनोज पुत्र कालू सिंह निवासी ग्राम मसूरी थाना इचीली जिला मेरठ ने उनके मकान के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया। बताया कि उसके ससुर सुरेंद्र सिंह के निधन के बाद से मनोज, उसकी पत्नी पूनम और पुत्री ऐनी द्वारा उसके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया 13 अगस्त की सुबह मनोज ने पत्नी पूनम और पुत्री ऐनी के साथ घर में घुसकर उसके पति पर हमला बोल दिया। जिससे उसके पति घायल हो गये। उन्होंने किसी तरह कमरे में घुसकर जान बचाई। प्रीति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने धारा 323, 452, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।