फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   inspection of kashipur privet hospitals

नगरनिगम और पीसीबी ने परखी निजी अस्पतालों की व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
inspection of kashipur privet hospitals
काशीपुर एक निजी अस्पताल में जांच करती नगरनिगम और पीसीबी की टीम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। अस्पतालों में कचरा प्रबंधन और चिकित्सा अपशिष्टों के निस्तारण को जांचने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में पीसीबी और नगरनिगम की टीमों ने कई अस्पतालों में चेकिंग की। तीन अस्पतालों में कचरे का अलग अलग होना मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। निगम ने तीनों अस्पतालों से पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह, पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी और निगम के एसएनए आलोक उनियाल ने विभागीय टीमों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बाजपुर रोड पर अनिता मेमोरियल, ग्लोबल हॉस्पिटल के अलावा आयुष्मान मल्टी स्पेशलिस्ट, नव्या अस्पताल, सूद हॉस्पिटल, सेवा हॉस्पिटल और स्पर्श अस्पताल में मानकों को परखा।
विज्ञापन

टीम को तीन अस्पतालों में सूखा और गीला कचरा चिकित्सीय अपशिष्टों के साथ मिला होना पाया। निगम के एसएनए आलोक उनियाल ने बताया कि अस्पतालों में इंजेक्शन (सिरिंज), इलाज के दौरान निकले खून की सफाई के बाद बची रुई, घाव से हटाई गई रुई, मलहम पट्टी आदि मेडिकल बेस्ट खुले में फेंके जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनियाल ने बताया कि कचरे का सही प्रबंधन न करने पर तीन अस्पतालों से पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल के सुरक्षा, सफाई और पर्यावरण से संबंधित मानकों में भी कमियां पाईं गईं। इसके लिए तीन अस्पतालों को नोटिस भेजेंगे। बताया कि सेवा अस्पताल के खिलाफ पहले से ही जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed