फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection of coaching centers; notices issued to four.

Udham Singh Nagar News: कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, चार को नोटिस

Sun, 28 Jun 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Inspection of coaching centers; notices issued to four.
खटीमा। अग्निशमन विभाग की ओर से शनिवार को क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में अग्नि सुरक्षा जांचने के लिए अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक उपकरण व व्यवस्थाएं न मिलने पर चार संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने खटीमा डिग्री कॉलेज मार्ग स्थित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग की स्थिति, फायर अलार्म सिस्टम और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी व्यवस्था का परीक्षण किया। प्रतिष्ठान संचालकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

मॉक ड्रिल कर कोचिंग सेंटर में परखीं व्यवस्थाएं
रुद्रपुर। दमकल विभाग ने आवास विकास में आकाश संस्थान में मॉक ड्रिल की। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। उन्हें आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल की शुरुआत आपातकालीन सायरन बजाकर की गई। अग्निशमन वाहनों और उपकरणों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। संस्थान के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को आपातकालीन द्वार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर टीम ने बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। इसमें घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना शामिल था। सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का प्रदर्शन भी हुआ। इस दौरान एफएसओ महेश चंद्र आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed