फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection in hospital.

उपलब्ध होने के बाद भी दवा न देने पर फार्मासिस्ट को फटकारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Inspection in hospital.
बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं का स्टॉक की जांच करते आयुक्त डॉ. दीपक रावत। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। कुमाऊं मंडल आयुक्त डॉ. दीपक रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी के स्टोर में दवा उपलब्ध होने पर भी नहीं दिए जाने पर फार्मासिस्ट को फटकारा। सीएमएस की मॉनीटरिंग सही नहीं होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान करीब तीन घंटे तक अस्पताल में खलबली मच रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयुक्त सीएचसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर कक्ष, शौचालय सहित अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्था को देखा। इस बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला पाठक से बाहर से दवा लाने को लेकर पूछा तो पता लगा कि पर्चे में दवा बाहर से लाने के लिए लिखा गया थी। आयुक्त ने स्टोर कक्ष में दवाओं का मिलान किया। दवाओं का स्टॉक कंप्यूटर पर चेक किया जिसमें खामियां मिलीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लिखी गई दवा अभिलेखों में समाप्त दर्शाई गई जबकि अलमारी में दवा का स्टॉक मिला। इस पर आयुक्त बिफर पड़े। उन्होंने मोबाइल पर हेल्थ सचिव से वार्ता की। डीएम युगल किशोर को समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने सीएमएस पंकज माथुर को उपलब्ध दवाओं का विवरण अस्पताल परिसर में चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला पाठक की दवा को वापस कराकर अस्पताल से दवा दिलाई। आशा कार्यकर्ताओं ने आयुक्त के समक्ष सीएचसी में डिलीवरी ऑपरेशन करने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने चीनी मिल अतिथि गृह में पौधा रोपा और चीनी मिल में चल रहे मरम्मत कार्य को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्टलरी में श्रमिकों को निर्धारित मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत पर आयुक्त ने मिल महाप्रबंधक हरवीर सिंह को निर्देशित किया। जोगीपुरा के ग्रामीणों ने अवैध खनन रोकने, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने चीनी मिल समस्याओं को रखा। वहां एडीएम जय भारत सिंह, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीओ बंदना बर्मा, तहसीलदार यूसुफ अली, प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह सीएमएस डॉ पंकज माथुर, डॉ मधु माथुर, भाजपा नेता गौरव शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed