{"_id":"327184001301786d622bee0b95c42ddd","slug":"initially-based-on-the-first-power-project-in-uttarakhand-gas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून उत्तराखंड में गैस पर आधारित पहला पावर प्रोजेक्ट शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून उत्तराखंड में गैस पर आधारित पहला पावर प्रोजेक्ट शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में गैस पर आधारित पहला पावर प्रोजेक्ट गामा शुरू हो गया है। मंगलवार को महुआखेड़ागंज स्थित प्रोजेक्ट का शुभारंभ फैक्ट्री के एमडी राहुल गोयल, गैल के चीफ मैनेजर आलोक गोयल और प्रबंधक एचके बौराई ने संयुक्त रूप से किया। गामा गैस पर चलने वाला उत्तराखंड का पहला पावर प्रोजेक्ट बन गया है।
विज्ञापन
यह 225 मेगावाट बिजली तैयार करेगा और पावर कॉरपोरेशन उत्तराखंड को सप्लाई देगा। पिछले दिनों ही गामा पावर प्रोजेक्ट की उत्तराखंड पावर कारपोरेशन से लांग टाइम सप्लाई का समझौता हुआ है। महुआखेड़ागंज में गैस पर आधारित तीन पावर प्रोजेक्ट श्रावंथी, बीटा और गामा स्थापित है। गैस सही दरों पर उपलब्ध नहीं होने पर करीब चार-पांच सालों यह नहीं चल रहे थे। अब संभव है श्रावंथी और बीटा भी जल्दी ही शुरू हो जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन