फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inforcement of MCC in Us nagar

सार्वजनिक संपत्ति से हटाए बैनर और झंडे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Inforcement of MCC in Us nagar
०टीमा में सितारगंज रोड पर बिजली के पोलों में लगे बैनर हटवाते एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट। संवाद - फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर। आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन आयोग ने कमान संभाल ली है। 24 घंटे के भीतर ही जिला प्रशासन की ओर से सरकारी भवनों में लगे पार्टी विशेष के बैनर, पोस्टर व फ्लैक्सी व झंडे हटा दिए जाएंगे। वहीं 48 घंटे के भीतर सरकारी संपत्तियों (रेलवे, बस स्टैंड, बिजली के पोल) से चुनाव पार्टियों के बैनर, झंडे, फ्लैक्सी आदि हटाई जाएंगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तिथि 14 फरवरी के घोषित होते ही भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आचार संहिता लागू कर दी गई है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के नोडल अधिकारी त्रिलोक मर्तोलिया ने बताया कि आयोग ने पार्टी विशेष के बैनर, फ्लैक्सी, झंडे आदि हटाने के लिए सख्त निर्देश दे दिए हैं। 48 घंटे के भीतर सरकारी संपत्तियों से पार्टी विशेष की सामग्रियां हटा दी जाएंगी। जबकि 72 घंटे के अंदर सार्वजनिक संपत्तियों से पार्टी विशेष की सामग्रियां हटा दी जाएंगी। जिले में फ्लाइंग स्क्वाएड टीम सतर्क हो गई है। शिकायत मिलने पर टीम की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कहा कि 15 जनवरी तक रैली, आयोजन, पद यात्रा, धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी। इस तिथि तक आयोग की ओर से समीक्षा की जाएगी। अब पांच से अधिक व्यक्तियों के झुंड बनाने पर पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार सामग्री पर आयोग की नजर
रुद्रपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार पर चुनाव आयोग की नजर बनी रहेगी। शनिवार शाम जिला मजिस्ट्रेट युगल किशोर पंत ने जिला कार्यालय में स्थापित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कक्ष तथा जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने नोडल अधिकारी एमसीएमसी आरडी पालीवाल को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सभी सियासी दलों और प्रत्याशियों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, चेसकार्ड, ऑडियो, वीडियो क्लिप आदि का गहनता से परीक्षण करने के बाद ही उसे सार्वजनिक करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम को 2437 की तर्ज पर चालू रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर तुरन्त एक्शन लेते हुए संबंधित क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर और सहायक रिटर्निंग अफसर, जोनल मजिस्ट्रेट को अवगत कराने के निदेश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को तटस्थ रहते हुए प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वोटर हैल्प लाइन एवं शिकायत निवारण हेतु दूरभाष नम्बर 05944-250001, 05944-250002, 05944-250005, तथा अतिरिक्त नंबर 05944-250500 पर संपर्क कर सकते हैं।
टीमें लगाकर चलाया जाएगा होर्डिंग्स हटाओ अभियान
सितारगंज/खटीमा। प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही टीमें लगाकर होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाएंगे। ईओ ने बताया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रचार सामग्री नहीं लगने दी जाएगी। अगर, किसी ने भी सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार सामग्री लगाई तो कार्रवाई होगी।
शनिवार को चुनाव आयोग की ओर से उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही आचार संहिता लागू करते ही जिले भर में नगर निगम, नगर पालिका और प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर सड़कों पर निकल आई। सितारगंज की ईओ प्रियंका आर्या ने बताया कि सरकारी संपत्ति, सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति के किसी भी निजी संपत्ति पर प्रचार सामग्री न लगाई जाए। ऐसा करने पर प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि रात आठ बजे तक होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलेगा।
अगर, बाजार में प्रचार सामग्री शेष रही तो रविवार को भी उनकी टीम जेसीबी के जरिये अभियान चलाएगी। खटीमा में एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ नगर के मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी संपत्तियों पर लग राजनैतिक दलों के बैनर एवं पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी संपत्तियों, विद्युत एवं टेलीफोन के खम्भों को बैनर, पोस्टर मुक्त कराने में तहसीलदार सुरेश चंद्र बुढलाकोटी, यूसुफ अली, मनीष पंत, विजय कुमार, संजय चौहान, वीरेंद्र चौहान, पुलिस एवं नगर पालिका की टीम के साथ सितारगंज रोड, कंजाबाग रोड आदि मार्गों से बैनर, पोस्टर हटाने में जुटे है।

एसडीएम ने दिए चुनाव आचार संहिता के पालन के आदेश
जसपुर। एसडीएम ने बीएलओ और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को चिह्नित कर उनका फार्म भरवाने के निर्देश दिए। शनिवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने मंडी समिति परिसर में बीएलओ और नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। एसडीएम ने बीएलओ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मतदान केंद्र एवं बूथों पर कोविड के नियमों का पालन कराने एवं लोगों को कोविड के प्रति जागरूक करने की भी बात कही। एसडीएम ने आचार संहिता का पालन कराने को कहा। बैठक में प्रभारी तहसीलदार राजेश कुमार, आरके हेमराज सिंह, मो. आसिफ, मोनू, राशिद, पीएल भारती, डॉ. विक्रांत गिल, हेम जोशी, यासमीन, सुनीता, धीरेंद्र कुमार, रविश कुमार, वाहिद, आसरा, लक्ष्मी, आदित्य प्रकाश, प्रमोद कुमार, नरेंद्र लाल, सरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed