{"_id":"5d76a1588ebc3e014c4b4f47","slug":"independent-candidate-preet-dhingra-was-crowned-president-kashipur-news-hld35607459","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय प्रत्याशी प्रीत ढीगंरा के सिर सजा अध्यक्ष का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय प्रत्याशी प्रीत ढीगंरा के सिर सजा अध्यक्ष का ताज
विज्ञापन
अध्यक्ष प्रीत ढींगरा।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रीत ढींगरा ने 956 मत हासिल कर अपने प्रतिद्धंदी एबीवीपी के शुभम कनौजिया को 279 मतों से हराकर अध्यक्ष पर जीत दर्ज की।
सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक छात्रसंघ अध्यक्ष पद सहित सात पदों पर 3474 वोटों में से 1670 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर पीयूष भारद्वाज, सचिव पद पर मोहित रौतेला, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका, कला संकाय प्रतिनिधि सुंदर लाल निर्विरोध चुने गए थे।
अध्यक्ष पद प्रीत ढींगरा को 956 मत, जबकि एबीवीपी के शुभम कनौजिया को 677, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर राखी यादव को 901, आदेश को 549, संयुक्त सचिव पर शैलेष गुप्ता को 1025, आमिर सुहैल को 451, कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु गौतम को 771, विवेक कुमार शर्मा को 656, विवेक कुमार को 91, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सौरभ कुमार 712, गुरविंदर सिंह 525, नौशाद अली 274, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पर कमलकांत गौतम को 195, भूपेंद्र कुमार सैनी 185, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर हर्ष वर्मा को 307, सुमित कुमार राय को 180 मत पड़े।
विज्ञापन
अनुशास्ता मंडल महाविद्यालय गेट पर मतदाता के शुल्क रसीद और परिचय पत्र जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए महाविद्यालय परिसर और गेट पर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. महिपाल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए प्लास्टिक का प्रयोग न कर परिसर में मिट्टी के पेयजल के लिए 10 मटके लगवाए। इस दौरान एसडीएम सुंदर सिंह तोमर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, एसआई कौशल भाकुनी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
निर्दलीय प्रत्याशी ने एबीवीपी को प्रत्याशी को पछाड़ा
काशीपुर। राधेहरि राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने शुभम कनौजिया को अध्यक्ष पद पर उताकर अपनी किस्मत आजमा रही थी। लेकिन विपक्ष में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीत ढींगरा कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच पैठ बनाए हुए थे। लिहाजा निर्दलीय प्रीत के सामने एबीवीपी के उम्मींदवार शुभम की नैया डूब गई।
छात्राओं की तुलना में छात्रों ने डाला अधिक वोट
काशीपुर। छात्रसंघ चुनाव में इस वर्ष छात्राओं की अपेक्षा छात्रों में अधिक उत्साह देखने को मिला। नए वोटरों में मत का प्रयोग करने में रूची दिखाई। 861 छात्र जबकि 809 छात्राओं ने अपने मत डाला। आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय लाते समय तीन कारों को एमबी एक्ट में सीज किया है।