फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incroachment in patarampur

Udham Singh Nagar News: पतरामपुर में प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ी अधबनी दीवार

Wed, 23 Aug 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Incroachment in patarampur
एसडीएम से वार्ता करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य । संवाद
जसपुर। पतरामपुर में अतिक्रमण हटाए गए स्थान पर अधबनी दीवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से गिरवा दिया। धरना-प्रदर्शन के लिए लगाए गए टेंट को भी हटा दिया। इससे आक्रोशित बेघर लोगों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम ने आबादी की जमीन की जांच के बाद नापजोख करने और अतिक्रमण हटाए गए स्थान पर अस्थायी निर्माण कर धरना प्रदर्शन शुरू करने का आश्वासन दिया। तभी भाकियू सदस्य घर लौटे।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने बताया कि तहसील प्रशासन ने 29 मई को पतरामपुर में अतिक्रमण हटाया था। प्रशासन ने खसरा नंबर 290 से अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए थे लेकिन आवासीय भवन खसरा नंबर 287 से हटाया गया। तब से भटक रहे पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय मांग रहे हैं। टिनशेड डालने के लिए शनिवार को ग्रामीण दीवार बना रहे थे। प्रशासन ने एक दिन का नापजोख करने का समय लेकर दीवार का निर्माण रुकवा दिया था। ग्रामीणों एवं भाकियू सदस्यों ने मंगलवार को दीवार का निर्माण कराने की घोषणा की थी लेकिन तहसील प्रशासन ने जेसीबी भेजकर अधबनी दीवार को गिरा कर धरना-प्रदर्शन के लिए वहां लगाए गए टेंट को भी हटा दिया।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित होकर भाकियू सदस्यों एवं पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर उनके कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। एसडीएम ने भाकियू एवं पीड़ित परिवारों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी लेकर उनके अभिलेखों का निरीक्षण किया। एसडीएम से हुई वार्ता के बाद भाकियू और पीड़ित परिवार वहां से चले गए। इस दौरान जितेंद्र सिंह जीतू, अमनप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, जागीर सिंह, सुरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नजीर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन
जसपुर। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता ने बताया कि एसडीएम ने आबादी की जमीन की शीघ्र ही नापजोख कराने और अतिक्रमण हटाए स्थान पर अस्थायी निर्माण कर धरना-प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया है। पतरामपुर में अतिक्रमण हटाए स्थान पर न्याय मिलने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।


वार्ता में प्रतिनिधिमंडल से अतिक्रमण हटाए स्थान पर स्थायी निर्माण न करने करने के लिए कहा है। डीएम से वार्ता कर अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अभिलेखों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - गौरव चटवाल, एसडीएम, जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed