{"_id":"68c479d2ed1f5bc5170b4121","slug":"income-tax-raid-in-factory-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-132060-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महुआखेड़ा गंज में की फैक्टरी में आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महुआखेड़ा गंज में की फैक्टरी में आयकर विभाग का छापा
Sat, 13 Sep 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
-बृहस्पतिवार सुबह कंपनी पहुंच गई थी विभाग की टीम, दस्तावेजों की जांच जारी
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज इंडस्ट्रीयल एरिया में आयकर विभाग की टीम ने क्षेत्र की मशहूर एक फैक्टरी पर छापा मारा। बीते बृहस्पतिवार सुबह से ही फैक्टरी को आयकर विभाग और पुलिस की निगरानी में ले लिया गया है। अभी कंपनी में दस्तावेजों की जांच चल रही है।
महुआखेड़ा गंज स्थित जूता बनाने वाली एक फैक्टरी में आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार सुबह पहुंच गई। टीम के साथ आए पुलिस बल ने फैक्टरी को बंद कर दिया है। शुक्रवार देर शाम तक टीम परिसर के अंदर ही डटी हुई है और कागजात खंगाल रही है।
आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान कई लोग फैक्टरी गेट के बाहर खड़े होकर कार्रवाई की चर्चा करते रहे। अफसर फैक्टरी से जुड़े वित्तीय लेनदेन और खातों की गहन जांच में जुटे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह फैक्टरी समय-समय पर विवादों और कारोबार को लेकर सवालों के घेरे में रहती है।
विज्ञापन
फैक्टरी सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने बीते बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे कार्रवाई शुरू की थी। इस कारण फैक्टरी में बनने वाले उत्पाद का सेल काउंटर बीते दिन से बंद है।