{"_id":"5dd1905f8ebc3e54ef7adaf2","slug":"inauguration-of-crushing-session-at-nadehi-with-havan-pujan-kashipur-news-hld364428084","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन पूजन के साथ नादेही में पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन पूजन के साथ नादेही में पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
जसपुर नादेही चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर मशीन शुरू कराते अतिथि।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। हवन पूजन के बाद किसान सहकारी चीनी मिल नादेही में रविवार को पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। ग्राम नादेही स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि एवं गन्ना सचिव हरवंश सिंह चुघ, प्रबंध निदेशक चंद्रेश यादव, विधायक आदेश चौहान एवं प्रधान प्रबंधक आरके सेठ की उपस्थिति में हवन पूजन किया गया।
अतिथियों ने चैन में गन्ना डालकर मशीनों को शुरू कराया। इस दौरान तौल कांटे पर आए ट्रैक्टर ट्राली चालक हरमेश सिंह निवासी रायपुर एवं बैलगाड़ी स्वामी नन्हें निवासी राजपुर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने मिल एवं गोदामों का निरीक्षण किया। प्रधान प्रबंधक आरके सेठ ने बताया कि इस बार भी मिल का पेराई लक्ष्य तीस लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है। कहा कि मिल ने किसानों की सुविधा के लिए एसएमएस सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
इसके जरिए किसानों को उनकी पर्ची आपूर्ति की सूचना एसएमएस से मोबाइल पर मिलेगी। वहां संयुक्त गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल, सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर सिंह, जीएम बाजपुर प्रशांत आर्य, डॉ. एमपी सिंह, नईम प्रधान, मुकेश कुमार, खिलेंद्र चौधरी, मनोज पाल, डॉ. सुदेश, चंद्रशेखर, शाहनवाज, हिमांशु, राजेंद्र बिट्टू, फखरूददीन आदि थे।
--------
महिलाओं ने अधिकारियों को घेरा
जसपुर। मृतक आश्रित महिलाओं ने गन्ना सचिव, एमडी, विधायक एवं जीएम को घेरकर पूर्व की भांति ड्यूटी एवं वेतन देने की मांग की।
महिलाओं ने कहा कि उनके पति मिल में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करते थे। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें ड्यूटी दी जाती रही लेकिन बीते वर्ष से उन्हें न तो पूरे वर्ष ड्यूटी मिल रही है और न ही पूरा वेतन ही मिल रहा है। कहा कि पहले मिल से वेतन मिलता था लेकिन अब ठेकेदार के जरिए उन्हें तनख्वाह मिलती है।
गन्ना सचिव हरवंश चुघ ने उन्हें 319 रुपये की बजाय 350 रुपये प्रतिदिन देने का भरोसा दिलाया है। वहां गीता, गंगा, कृष्णा, राजेश्वरी, ममता, संतोष आदि थी। इधर, मिल के सीजनल कर्मियों ने रिक्त पदों पर फिटमेंट करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
कहा कि वह बीते छह वर्षों से मिल में सीजनल कर्मी के रूप में काम कर रहे हैं, उनका जल्द ही फिटमेंट किया जाए। वहां राजेंद्र सिंह, बलराम सिंह, विनोद कुमार, प्रीतम सिंह, महेश सिंह, नन्हे, संजय शर्मा आदि थे। ब्यूरो