फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In the US city of more than two thousand pathology lab, registration of only 24

यूएस नगर में दो हजार से अधिक पैथोलॉजी लैब, पंजीकरण मात्र 24 का

Tue, 03 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
आम आदमी के स्वास्थ्य और पैसे के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका अंदाजा मानकों को ताख पर रखकर संचालित की जा रहीं निजी पैथोलॉजी लैब से लगाया जा सकता है। गली-गली पैथोलॉजी लैब संचालित हो रही हैं, जिनकी अनुमानित संख्या दो हजार से अधिक है, जबकि स्वास्थ्य विभाग में मात्र 24 का ही पंजीकरण है। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पांच ने ही पंजीकरण करा रखा है, बाकी गैर पंजीकृत हैं। 


स्वास्थ्य का हब कहे जाने वाले रुद्रपुर की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा करते हुए दूर-दराज के लोग यहां निजी लैब में जांच के लिए आते हैं। इसमें मामूली जांचों से लेकर बड़ी जांचें तक शामिल हैं, लेकिन बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहीं यह लैब किस तरह से बीमारियों से जूझ रहे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं। शायद इसका अंदाजा स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं है। इन लैबों में जांच करने वाले विशेेषज्ञों की डिग्री के बारे में भी किसी को नहीं पता। हालांकि सरकारी अस्पतालों में भी खून व अन्य जांचें होती हैं, लेकिन ज्यादातर अस्पतालों में जांच मशीनें या तो खराब हैं या फिर विशेषज्ञों की कमी है। इसलिए मजबूरन लोगों को निजी लैबों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

लैब की रिपोर्ट के आधार पर ही डॉक्टर मरीज को बीमारी से संबंधित दवाइयां लिखते हैं। वहीं अगर बिना पंजीकृत लैब द्वारा किसी कारण से गलत जांच रिपोर्ट मरीज को दे दी जाए और वह रिपोर्ट के आधार उन दवाइयों का सेवन कर ले तो जान पर बन आती है। इस बात की पुष्टि खुद स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है कि लैब संचालित करने वाले अधिकांश डॉक्टर का ब्यौरा विभाग में दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में धड़ल्ले से चल रहीं पैथोलॉजी लैब का आलम यह है कि एक ही खून की जांच दो लैब से कराने पर उनकी रिपोर्ट अलग-अलग आती है। इससे लोग भ्रमित होते हैं। जिला अस्पताल में हजारों की संख्या में ऐसे मरीज आते हैं, जिनको यह शिकायत रहती है कि उन्होंने अपने खून की जांच पहले किसी और लैब में कराई थी। डॉक्टर के कहने पर दूसरी लैब में कराई तो रिपोर्ट में फर्क आया। 

मरीजों को जांच के लिए डॉक्टर अपनी पसंदीदा पैथोलॉजी लैब में भेजते हैं। जहां डॉक्टरों का कमीशन भी तय होता है। वे स्पष्ट रूप से मरीज को खास लैब में ही जांच कराने को कहते हैं। वहीं कई निजी अस्पतालों में बिना मानक पूरे किए ही पैथोलॉजी लैब चलाई जा रही हैं।  




जिले भर में बड़ी संख्या में लैब चल रही हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस प्रशासन को भी सख्त कदम उठाने चाहिए तभी इन पर अंकुश लग सकता है। दो दिन के भीतर ही बिना पंजीकृत लैब की जांच करवाने के आदेश दिए जाएंगे। उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एचके जोशी, सीएमओ



कहां कितनी पैथोलॉजी लैब हैं पंजीकृत
शहर                    पंजीकृत लैब संख्या
सितारगंज                05    
रुद्रपुर                          05
काशीपुर                  03
गदरपुर                   04
खटीमा                   03
बाजपुर                  04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed