{"_id":"7f8091e701fb341a296424ce640c5138","slug":"in-the-name-of-providing-jobs-to-14-million-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मित्र की नौकरी लगाने के नाम पर स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी द्वारा दो लोगों के माध्यम से क्षेत्र के 21 युवाओं को ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम सड़ासड़िया निवासी गंगा राणा और बलखेड़ा निवासी भागीरथी देवी ने थाना पुलिस के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि सितारगंज निवासी स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी ने प्रदेश में शिक्षा मित्रों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे संपर्क किया। उन्होंने गांव के युवाओं को पदाधिकारी से मिलाया और प्रति नौकरी 50 हजार रुपये सिक्योरिटी के जमा करने और नौकरी मिलने के बाद सिक्योरिटी वापस मिलने की बात कहकर पदाधिकारी को 14 लाख रुपये दिए। 7 वर्ष बीतने के बावजूद न तो युवाओं को नौकरी मिली और न ही पैसे।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन बेचकर युवाओं के पैसे वापस किए। आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर पदाधिकारी अपनी पहुंच ऊपर तक बताकर जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ितों ने न्याय की फरियाद की है। थानाध्यक्ष आरसी तिवारी ने बताया कि मामला काफी पुराना है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन