फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In the final match, the team of u.s Nagar defeated by one goal

फाइनल मुकाबले में में ऊधमसिंह नगर की टीम को एक गोल से दी शिकस्त

Thu, 06 Dec 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Thu, 06 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
In the final match, the team of u.s Nagar defeated by one goal
रुद्रपुर स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ विजेता देहरादून की टीम। - फोटो : amar ujala

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर 17 बालक वर्ग ) के फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर में देहरादून की टीम ने ऊधमसिंह नगर को एक गोल से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। बता दें कि मंगलवार को बालिका ओपन वर्ग के फाइनल मुकाबले में भी देहरादून की टीम ने यूएस नगर को शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन


खेल विभाग और उत्तराखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच बुधवार को खिताबी मुकाबला दोपहर करीब पौने एक बजे शुरू हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें 9-9 के स्कोर के साथ बराबरी पर रहीं। एक समय 15-12 की बढ़त बनाने वाली ऊधमसिंह नगर को अंत में 19-18 से हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


अतिथियों ने देहरादून को अंडर-17 बालक वर्ग की टीम को हैंडबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की। वहां डीएम नीरज खैरवाल, उत्तरांचल स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह, सचिव एलपी सुंदरियाल, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर, डीएसओ रशिका सिद्दीकी, जिला खेल समन्वयक प्राथमिक राजेंद्र भाकुनी, उत्तराखंड सेपक टाकरा के उपसचिव नितिश कुमार, दीप पंत, रघु रावत, सोहन बिष्ट, नीतिन, अंजली गुप्ता, सुधा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार खिलाड़ियों और एक कोच को येलो कार्ड 
रुद्रपुर। हैंडबॉल प्रतियोगिता के खेल भावना का सम्मान न करने पर देहरादून और ऊधमसिंह नगर के दो-दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाये। साथ ही एक कोच भी येलो कार्ड दिखाया गया। प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों ने दो बार टाइम आउट लिया।  

हैंडबॉल खिलाड़ियों की चयन समिति गठित
रुद्रपुर। उत्तराखंड के हैंडबॉल खिलाड़ियों के चयन को समिति का गठन  कर लिया है। अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि समिति के चेयरमैन पुलिस कोच सुनील पाठक को बनाया गया है जबकि सेना के कोच हरविंदर सिंह ओर राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजू बिष्ट को भी समिति में शामिल किया है।


उन्होंने बताया कि अंडर 15 बालक वर्ग के दिल्ली में 26 दिसंबर से होने वाले राष्ट्रीय खेल और सीनियर बालिका के महाराष्ट्र में दो जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए 22-22 सदस्यीय टीम को चयन किया गया है। उधर, रुद्रपुर में 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर डीएम खैरवाल ने अधिकारियों के साथ रुद्रपुर स्टेडियम का निरीक्षण भी किया।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed