फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   in rudrapur muncipality only 15 wards have safai nayak

रुद्रपुर के 40 में से 15 वार्डों में नहीं हैं सफाई नायक

Tue, 05 Mar 2019 12:21 AM IST
arun kumar modi अरुण कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
in rudrapur muncipality only 15 wards have safai nayak
इस तरह से कूड़े से पटे रहते हैं चिलियानौला के नाले। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 
नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था जुगाड़ के सहारे चल रही है। निगम के 40 वार्डों से प्रतिदिन 100 टन से अधिक कूड़ा उठाने के लिए सिर्फ 20 डोर टू डोर वाहन उपलब्ध हैं। नियमित सफाई कर्मियों के 309 पदों में से 182 रिक्त हैं। आलम यह है कि 40 वार्डों में से 15 वार्डों में सफाई नायक नहीं हैं।

     देश में निकायों का स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 का कार्य 31 जनवरी को पूरा हो चुका है। पिछले वर्ष नगर निगम को स्वच्छता रैंकिंग में 281वां स्थान मिला था लेकिन इस बार अव्यवस्थाओं को देखते हुए अधिकारियों को भी रैंकिंग में सुधार की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन


निगम के परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 20 से बढ़कर 40 पहुंच गई है लेकिन सफाई कर्मचारियों की संख्या आवश्यकता के अनुरूप कम है। रुद्रपुर निगम में सिर्फ 127 सफाई कर्मी ही तैनात हैं जबकि स्वीकृत पद 309 हैं। ठेके पर 150 सफाई कर्मी हैं इनमें से 50 की नियुक्ति पिछले महीने बोर्ड बैठक के बाद हुई। बोर्ड के निर्णय के बाद भी 50 और सफाई कर्मियों की नियुक्ति लटकी हुई है। तीन बड़े वार्डों फुलसुंगा, भूरारानी और बगवाड़ा में जुगाड़ के तहत ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कूड़ा उठाया जा रहा है। नगर निगम को फरवरी तक हल्द्वानी क्लस्टर से 15 नए डोर टू डोर वाहन मिलने की उम्मीद थी लेकिन अभी तक वाहन नहीं मिल सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए फिर जमीन की तलाश 
रुद्रपुर। एएन झा इंटर कॉलेज के पास कूड़ा निस्तारण के लिए रिसाइक्लिंग प्लांट बनाने के लिए चिह्नित जमीन पर फिर से पेच फंसता नजर आ रहा है। नगर निगम ने गदरपुर मार्ग पर पंतनगर विश्वविद्यालय की करीब 11 एकड़ भूमि की मांग की है। चुकटी देवरिया में  चिह्नित वन भूमि के बदले वन पंचायत की जमीन उपलब्ध कराने को डीएम नैनीताल को प्रस्ताव भेजा गया है। 
----
कूड़े के ठेकेदार को नोटिस भेजने की तैयारी 
रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम को डोर टू डोर कूड़ा उठवाने वाले ठेकेदार के खिलाफ जैविक और अजैविक कूड़े को एक ही साथ मिक्स करके डलवाने की शिकायतें मिली हैं। निगम प्रशासन जल्द ही ठेकेदार के खिलाफ नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।

फुटपाथ के लिए ई-टेंडरिंग प्रकिया शुरू
रुद्रपुर। रुद्रपुर के बाजार क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को हटाने के बाद फुटपाथ को तोड़कर चंडीगढ़ की तर्ज पर फुटपाथ के लिए निर्माण के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात मार्च तक इसके आवेदन मांगे गए हैं।


कोट- 
मेरे कार्यालय को अभी कुछ ही महीने हुए हैं। पूर्व से चली आ रही व्यवस्थाओं को समझ रहा हूं। कूड़ा डलवाने में गड़बड़ी पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। जल्द ही नगर निगम की व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed