फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In one stroke 4474 families gave up employment

Udham Singh Nagar News: एक झटके में 4474 परिवारों ने की रोजगार से तौबा

Wed, 06 Mar 2024 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
In one stroke 4474 families gave up employment
रुद्रपुर। केंद्र सरकार का ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 100 दिन का रोजगार देने पर जोर है। वहीं ऊधमसिंह नगर में औद्योगिक इकाइयों में साल भर रोजगार के अवसर मिलने के चलते अधिकतर जाॅब कार्ड धारक परिवार मनरेगा से मुंह मोड़ रहे हैं। इसके चलते विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में 4474 परिवारों के 10,139 व्यक्ति के जाॅब कार्ड हटा दिए हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में प्रति परिवार 100 दिन का रोजगार देने की योजना है। ऊधमसिंह नगर में औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इसका असर यह है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बड़ी तादाद में मनरेगा श्रमिकों के जाॅबकार्ड हटाए गए। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है औद्योगिक इकाइयों में पूरे वर्ष रोजगार के अवसर मिलना।
विज्ञापन

वहीं तीन वर्ष से अधिक समय तक अधिकतर मनरेगा श्रमिकों ने काम की डिमांड ही नहीं की। इसके चलते इनका पंजीयन तो साइट पर दिखाता रहा। इसे लेकर ग्राम विकास विभाग ने ऐसे कार्डों को डिलीट करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कुल जाॅब कार्ड - 1,02,479 परिवार
डिलीट जाॅब कार्ड - 4474 परिवार
प्रभावित व्यक्ति - 10139
-
जनपद में ब्लाॅकवार आंकड़े-
ब्लाक - कुल जाॅब कार्ड - डिलीट जाॅब कार्ड
बाजपुर - 14609 - 348
गदरपुर - 11134 - 1003
जसपुर - 13173 - 178
काशीपुर - 8340 - 2605
खटिमा - 22343 - 105
रुद्रपुर - 10721 - 175
सितारगंज - 22163 - 60
-
- जिन श्रमिकों ने काम की डिमांड की उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया। तीन साल तक लगातार काम की डिमांड करने वालों को माना जाता है कि वे इच्छुक नहीं हैं। ऐसे कार्ड सूची से हटा दिए जाते हैं। यहां औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते भी असर पड़ता है। - सुशील मोहन डोभाल, डीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed