फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In Kashipur, 732 out of 832 votes were cast and in Bajpur, 814 out of 202 votes were cast.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में 832 में से 732 और बाजपुर में 202 में से 814 मत पड़े

Wed, 18 Feb 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
In Kashipur, 732 out of 832 votes were cast and in Bajpur, 814 out of 202 votes were cast.
काशीपुर बार एसोसिएशन सभागार के बाहर मतदान करने के लिए लगी भीड़। संवाद
काशीपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड सदस्यों के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान 832 मतदाताओं में से 732 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। काशीपुर बार एसोसिएशन सभागार में काशीपुर और जसपुर के 832 अधिवक्ता ने यहां मंगलवार को मतदान किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम पांच तक प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज गब्र्याल की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।
विज्ञापन

मतदान समाप्ति पर कुल 832 में से 732 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। काशीपुर से सदस्य लिए हरी सिंह नेगी उर्फ हरीश नेगी, संदीप सहगल, अफसर अली, भावना वर्मा और रचना गांधी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

बार काउंसिल के 23 पदों के लिए जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला पद के लिए राज्य में 104 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 20 फरवरी को संपन्न होगी।
काशीपुर से सदस्य पद के दावेदार हरि सिंह वर्ष 2014 में काउंसिल के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा मई 2015 से सितंबर 2017 तक स्पेशल कमेटी में भी रह चुके हैं। वहीं दावेदार संदीप सहगल व अफसर अली पूर्व में बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा भावना वर्मा और रचना गांधी पहली बार काउंसिल सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.....
बाजपुर में 184 मत पड़े
एसडीएम कार्यालय परिसर में मंगलवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड सदस्यों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव सिविल जज सुमन भंडारी की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान के लिए अधिवक्ताओं की सुबह से कतार लगी रही। इस दौरान बाजपुर में 184 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल मतदाता 202 हैं। चुनाव अधिकारी बीईओ सत्येंद्र यादव रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed