{"_id":"6429c2cb2246388793033076","slug":"in-chakarpur-town-the-lights-were-on-for-48-hours-khatima-news-c-8-1-100959-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चकरपुर कस्बे में 48 घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चकरपुर कस्बे में 48 घंटे गुल रही बत्ती
Sun, 02 Apr 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर कस्बे में 48 घंटे तक बत्ती गुल रही। विद्युत आपूर्ति न होने से इलाके के लोगों को पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। ऊर्जा निगम के जेई पवन उप्रेती ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई है। जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है। रविवार शाम छह बजे आपूर्ति सुचारु की गई।
शुक्रवार को क्षेत्र में चले अंधड़ और बारिश से जगह-जगह बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे चकरपुर समेत विभिन्न गांवों की आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को अचानक चकरपुर कस्बे में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे पूरी रात कस्बे में आपूर्ति नहीं हुई। लोग पेयजल के लिए भी तरस गए। पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति न रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं।