{"_id":"63a1fcdf314cd665b73314c5","slug":"if-we-do-not-get-rid-of-stray-animals-there-will-be-movement-khatima-news-hld485965686","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आवारा पशुओं से निजात न दिलाई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आवारा पशुओं से निजात न दिलाई तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
खटीमा में लावारिस पशुओं से निजात दिलाने बावत एसडीएम को ज्ञापन सौपते भाकियू चढूनी के पदाधिकारी। ?
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने एसडीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। ज्ञापन में लावारिस जानवरों के झुंड गेहूं के खेतों में घुसकर फसल को चौपट कर रहे हैं। उन्होंने अविलंब लावारिस पशुओं पर अंकुश लगाकर किसानों को राहत दिलाने की मांग की।
भाकियू (चढूनी) ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर एवं किसान नेता प्रकाश तिवारी सरकार की ओर से ग्राम दीयां में प्रस्तावित गोशाला का निर्माण नहीं हो रहा है जबकि निर्माणाधीन गोशाला के पूर्ण होने से पूर्व ही चहार दिवारी में लगे जाल तोड़कर चोरी हो चुके हैं। उसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। एसडीएम बिष्ट ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। किसानों ने चेतावनी दी कि लावारिस पशुओं पर अंकुश नहीं लगा तो किसान आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र सिंह, हरजिन्दर सिंह, मनमोहन सोहेल, आजाद सिंह, बलजिन्दर सिंह, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, रंगी लाल, सुभाष सिंह आदि थे। संवाद
जमीन या रकम वापस दिलाने को एसडीएम से मिले पूर्व सैनिक
खटीमा। कुमाऊं रेजीमेंट के सेवानिवृत्त सैनिक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भू-माफिया पर पांच बीघा जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में जमीन विक्रेता से जमीन अथवा उसकी कीमत 20 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी की देखरेख में एसडीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट से मिले तिगरी चौराहा निवासी पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने न्याय की गुहार लगाई है। पोखरिया ने बताया कि उसने 2014 में सेवानिवृत्त होने पर टेड़ाघाट में पांच बीघा जमीन 20 लाख रुपये में 2016 में क्रय की थी। तब पांच बीघा जमीन की नापजोख कर स्टांप लिखा गया था लेकिन कुछ समय बाद नापी जमीन पर उसको कब्जा नहीं मिल सका। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष धामी ने एसडीएम बिष्ट से कहा कि पूर्व सैनिकों के साथ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। एसडीएम ने पीड़ित पूर्व सैनिक पोखरिया को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद