फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If the general public understands the suffering of the MLA

आम जनता की तकलीफें समझने वाला हो विधायक

Thu, 05 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 रुद्रपुर की मातृ शक्ति ऐसा विधायक चाहती है जो आम आदमी की तकलीफों को समझने वाला हो। विधायक सिर्फ निजी स्वार्थों की पूर्ति में न लगा रहे बल्कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विकास की नई योजनाओं को धरातल पर उतारना भी जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता होनी चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद शुरू हुई चुनावी सरगर्मियों के बीच अमर उजाला ने शहर की मातृ शक्ति से उनकी राय जानी।
विज्ञापन



आवास विकास निवासी गृहिणी अनु कालरा ने कहा कि विधायक आम आदमी की बात सुनने वाला होना चाहिए। वह सड़कें और नालियां बनाने तक ही सीमित न रहे बल्कि शिक्षा और चिकित्सा के साथ साथ विकास के नये आयाम भी स्थापित करे। विधायक की सोच विकासपरक होनी चाहिए।
विज्ञापन



मेन मार्केट की दुर्गा मंदिर गली निवासी रेखा अरोरा कहती हैं कि आने वाला विधायक शिक्षित होने के साथ-साथ साफ सुथरी छवि का होना चाहिए, जो समाज के हित की सोच रखता हो। शहर के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना विधायक की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गल्ला मंडी निवासी राज अरोरा का कहना था कि सड़कों की व्यवस्था, साफ सफाई के साथ-साथ शिक्षा के विकास के लिए भी विधायक को प्रयास करने चाहिए। शहर के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज के शहरों में जाकर शिक्षा लेनी पड़ती है। भावी जनप्रतिनिधि को इस दिशा में भी सकारात्मक पहल करनी चाहिए।


गल्ला मंडी की ही शिखा मिड्ढा कहती हैं कि रुद्रपुर आज एक बड़ा शहर हो चुका है और यहां अभी तक तमाम समस्याएं हैं। इन समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक को ठोस पहल करनी चाहिए। ऐसा विधायक हो जो लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को सुचारू करके जनता को समस्याओं से निजात दिलाए।


आदर्श कालोनी निवासी सोनल बंसल भी चाहती हैं कि क्षेत्र का नया विधायक विकास के लिए तत्पर होना चाहिए। चिकित्सा शिक्षा के विकास के साथ साथ शहर में नई योजनाओं को धरातल पर उतारना भी विधायक की प्राथमिकता होनी चाहिए।



मॉडल कालोनी निवासी रंजना घीक कहती हैं कि शहर में ट्रंचिंग ग्राउंड, मेडिकल कालेज मुख्य जरूरतें हैं, शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाये जाने चाहिए। विधायक के भीतर विकास के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए और वह जनता की भावनाओं को समझने वाला होना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed