{"_id":"b175fa982e7b66bd13b4f82a205f2b5f","slug":"ice-factory-gas-leaks-resembled-chaos-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइस फैक्ट्री में गैस लीक होने से मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइस फैक्ट्री में गैस लीक होने से मची अफरा तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से सटे गांव शक्तिनगर स्थित एक आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध किया। आरोप है कि एसडीएम ने सिंतबर माह में फैक्ट्री बंद कराने का भरोसा दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस अचानक लीक हो गई। गैस की बदबू से परेशान ग्रामीण सड़क पर आ गये। ग्रामीणों ने हंगामा कर फैक्ट्री स्वामी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहां तनवीर अहमद, देवकी, चंद्रा, भाग सिंह, अमनदीप, आनंदी बोरा, दिलबाग सिंह, आनंद सिंह, खेम सिंह, दिनेश रौतेला, सुमन शर्मा, काबल सिंह, मोहन सिंह, रवि शर्मा आदि थे। एसडीएम तीरथपाल सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य, राजस्व निरीक्षक कुंवर सिंह से जांच पड़ताल कराई गई है। यदि गैस से लोगों को दिक्कत होती है तो फैक्ट्री को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन