{"_id":"65e8c7eeee66d5295c0e0a3a","slug":"i-am-trying-to-open-a-branch-of-delhi-aiims-bhatt-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108945-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एम्स की शाखा खोलने के लिए हूं प्रयासरत: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एम्स की शाखा खोलने के लिए हूं प्रयासरत: भट्ट
Thu, 07 Mar 2024 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा में सेटेलाइट एम्स के बाद अब लोकसभा क्षेत्र में दिल्ली एम्स की शाखा खोलने की कवायद की जा रही है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एम्स के निदेशक के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की है। उन्होंने इस मामले में अच्छे परिणाम आने की उम्मीद जताई है।
बुधवार को गांधी पार्क में हुए कार्यक्रम के बाद सांसद भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली एम्स की शाखा खोलने को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में एम्स के निदेशक ने सहयोग देने की बात भी कही है और उनकी बात सीएम से भी कराई जा चुकी है। अगर रानीबाग में एचएमटी वाली जमीन मिल जाती है तो वहां शाखा खोलेंगे। अगर रानीबाग में नहीं मिली तो कहीं दूसरी जगह मिल जाए। शाखा में विशेषज्ञ डाक्टर भी तैनात होंगे। कहा कि यदि कोई मरीज गंभीर होंगे तो उनके एयरलिफ्ट या फिर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। एचएमटी वाली जमीन उद्योग विभाग के पास गई या नहीं, इसकी जानकारी की जा रही है। अगर उद्योग को अगर जमीन चली गई तो दूसरी जगह जमीन को लेकर कोशिश करेंगे।
--
स्वामित्व प्रमाण पत्र को लेकर सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर स्वामित्व प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में चुघ ने कहा कि निकायों में आसपास के गांवों को शामिल किया गया था। लेकिन लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए। जिसके चलते उन्हें कई असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे गांव को उत्तराखंड सरकार ने गृह कर में 10 साल की छूट आवंटित कर रखी है। मांग की है कि गांव की भू आबादी के आधार पर पूर्ण स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी किए जाने का शासनादेश किया जाए।