{"_id":"578fda6e4f1c1bd927c4ba6c","slug":"husband-left-for-the-sake-of-love-refuses-to-keep-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार की खातिर पति को छोड़ा, प्रेमी ने रखने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार की खातिर पति को छोड़ा, प्रेमी ने रखने से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों की मां ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ रहने की खातिर पति से संबंध तोड़ दिए। महिला के समक्ष अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब प्रेमी ने भी उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला अपने प्रेमी को कोसते हुए चली गई।
दरअसल कोतवाली रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर एक युवक और उसका दोस्त काम करते हैं। युवक के घर उसके दोस्त का आना जाना था। इसी बीच दोस्त और युवक की पत्नी में प्रेम हो गया। मंगलवार की रात मोहल्लेवालों ने युवक से शिकायत की कि उसकी पत्नी और दोस्त घर में एक साथ बैठे हैं।
गुस्से में घर पहुंचे युवक ने दोनों को भगा दिया। मौहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस महिला और उसके प्रेमी को कोतवाली ले आयी।बुधवार को कोतवाली में दोनों के परिजनों की काफी समय तक पंचायत चली। महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए संबंध तोड़ दिए और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
पंचायत में तय हुआ कि युवक महिला से शादी कर दो बच्चों को भी साथ रखेगा। जिसे सुनकर प्रेमी उखड़ गया। उसने महिला और बच्चों को साथ रखने से इनकार कर दिया। अपने परिजनों के साथ कोतवाली से चला गया। महिला का पति ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला भी निराश होकर वहां से चली गई।