फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hunger-striker's condition deteriorates

अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

Wed, 30 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hunger-striker's condition deteriorates
अनशन - फोटो : Amar Ujala

डेल्फी टीवीएस के दस श्रमिक 11वें दिन भी जिला अस्पताल मेें भूख हड़ताल में डटे रहे। जांच में 10 में सात श्रमिकों की कीटोन बॉडीज पॉजीटिव होने से हालात बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। दो श्रमिकों की स्थिति बेहद नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


 फैक्ट्री प्रबंधन के अड़ियल रुख और प्रशासन की हीलाहवाली ने श्रमिकों का गुस्सा और भड़का दिया है। इधर इलाज कर रहे डाक्टर ने भी श्रमिकों की हालत खराब होने के बावत जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। अनशनकारी श्रमिकों ने मांग पूरी नहीं होने पर जल त्यागने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


टीवीएस डेल्फी के 10 श्रमिकों की भूख हड़ताल अस्पताल में भी जारी रही। 11 दिनों से कुछ भी नहीं खाने से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। अनशनकारी भीम सिंह को एलर्जी की दिक्कतें शुरू हो गई हैं। डाक्टरी जांच में 10 में से सात श्रमिकों की कीटोन बॉडीज भी पॉजीटिव होने से स्थितियां खराब हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर ने जांच के दो अनशनकारियों मोहित पंत और दीपक तिवारी को सुशील तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है। श्रमिकों ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो अनशनकारी कुछ दिन में जल भी त्याग देंगे। पारले मजदूर संघ, राजे मद्रास यूनियन, महिंद्रा सीआईई सहित विभिन्न संघों के नेता अनशनकारियों का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। 

इस मौके पर कैलाश गंगोला, त्रिभुवन ढेक, सुरेंद्र सिंह, प्रवीन जोशी, धर्मेंद्र, प्रदीप कुमार, कुसुम, विजेंद्र नौटियाल आदि थे।
फोटो 29आरडीपी 06पी: रुद्रपुर के जिला अस्पताल में अनशनकारी की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed