{"_id":"b486ffc29e61bafd4d1edeff7c93091a","slug":"hundreds-of-people-took-out-processions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर पट्टी में लिपिक गिरीश कुमार अग्रवाल के हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर रविवार को सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला और कोतवाली का घेराव कर धरना दिया। बाद में सीओ बाजपुर और कोतवाल का घेराव कर तीन दिन में हत्यारे नहीं पकडे़ जाने और किसी भी अधिकारी का मृतक के घर नहीं जाने पर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
रविवार देर शाम मोहल्ला किला निवासी गिरीश कुमार अग्रवाल के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अग्रवाल सभा, पार्षद संगठन, किला यूथ संगठन, श्री रामलीला कमेटी, व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल, पार्षद संघ, युवा वैश्य वाहिनी, पंजाबी सभा, भाजपा, कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला। वह एएसपी का घेराव करने जा रहे थे, तभी पता चला वह शहर से बाहर हैं, इसके बाद जुलूस नेे कोतवाली का रुख किया और पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। कुछ समय बाद ही बाजपुर के सीओ राजीव मोहन और कोतवाल ओपी शर्मा वहां पहुंचे, जिस पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने दोनों को खरी-खरी सुनाई। मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि तीन दिन बाद भी कोई अधिकारी मृतक के घर सांत्वना देने नहीं पहुंचा। हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर महिलाओं ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
मेयर ऊषा चौधरी, अनूप अग्रवाल, अनुपम शर्मा, गुरविंदर चंडोक ने सभी संगठनों की ओर से सीओ को हत्यारों को शीघ्र्र गिरफ्तार करने की मांग का ज्ञापन सौंपा, अन्यथा आंदोलन की धमकी दी। सीओ ने शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, राजीव सेतिया, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, पार्षद राधेश्याम प्रजापति, देवेंद्र जिंदल, प्रमोद तोमर, देवेंद्र अग्रवाल, पंकज टंडन, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, केके अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, राहुल ठाकुर, अशोक अग्रवाल, दीपक वर्मा, राकेश नरुला, सनत पैगिया, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अतुल अग्रवाल, प्रमोद तोमर, दीपक मैंथा आदि थे।
विज्ञापन
फैक्ट्री से नहीं मिल रहा कोई सहयोग
सीओ राजीव मोहन ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की कई दिशा में जांच चल रही है, लेकिन फैक्ट्री से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। हत्यारे किस रंग की बाइक में आए थे, कोई बताने को तैयार नहीं है, जबकि 8-10 लोगों के बीच में गोली मारी थी। वहीं, पूछताछ में फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्डों से भी कोई जानकारी नहीं मिली है। कोतवाल शर्मा ने कहा कि पुलिस जल्द ही हत्यारों को दबोच लेगी।