फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hundreds of devotees bowed their heads at Gurdwara Chhathi Patshahi on Hola Mahalla festival

Udham Singh Nagar News: होला महल्ला पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छठी पातशाही पर नवाया शीश

Wed, 15 Mar 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees bowed their heads at Gurdwara Chhathi Patshahi on Hola Mahalla festival
नानकमत्ता के गुरुद्वारा छठी पातशाही में सजे धार्मिक दीवान में संगत को होला मोहल्ला का इतिहास सु
सजे धार्मिक दीवान में पंथ के जानकारों ने संगत को किया निहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानकमत्ता। होला महल्ला पर्व पर गुरुद्वारा छठी पातशाही में सजे धार्मिक दीवान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश नवाकर सुख शांति की अरदास की। सिंह सभा की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई थी।

बुधवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही तपेड़ा में होला महल्ला पर्व पर सिंह सभा तपेड़ा की ओर से हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का आज भोग पड़ा। धार्मिक दीवान पर फतेहगढ़ साहिब पंजाब से पहुंचीं बीबी रजवंत कौर खालसा और मलेरकोटला के सूफी संत गुलाम कादरी, गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के भाई हरपेज सिंह, भाई संतोख सिंह के हजूरी रागी जत्थे के साथ ही कथावाचक ज्ञानी गुरसेवक सिंह ने संगत को होला महल्ला पर्व और इतिहास सुनाकर निहाल किया। न्यू लाइट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी सुंदर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। सिंह सभा की ओर से सामाजिक एवं धार्मिक लोगों को सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। वहां गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर सुखदेव सिंह, गुरवंत सिंह, गुरदयाल सिंह, सिंह सभा के प्रधान ज्ञानी हरजीत सिंह, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, गुरदेव सिंह, गुरजीत सिंह, मनदीप सिंह, दलजीत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed