{"_id":"6851c298ad20644bf605c6ca","slug":"humidity-will-make-you-helpless-in-the-terai-region-chances-of-rain-in-the-mountains-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126086-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई में उमस करेगी लाचार, पहाड़ों पर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई में उमस करेगी लाचार, पहाड़ों पर बारिश के आसार
Wed, 18 Jun 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मौसम विभाग का उत्तराखंड के लिए मंगलवार को नया अपडेट आया। तराई में हल्की धूप के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मानसून के 25 जून तक आने की संभावना है।
तराई में एक दिन पूर्व हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से खुला रहा। मंगलवार को धूप निकली। इसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। इसका असर रहा कि अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान के बढ़ने का असर रहा कि दिन हो या रात लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। इस दौरान 11.7 किमी की गति से दक्षिणी हवा बहती रही। दिन में कभी-कभी बादल छा जा रहे थे।
धूप और उमस ने किया परेशान
काशीपुर/खटीमा। काशीपुर में दिनभर गर्मी से लोग परेशान रहे। हवा न चलने के कारण घरों के भीतर भी लोगों को उमस से आराम नहीं मिल रहा है। शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। खटीमा में सोमवार सुबह बारिश के बाद मंगलवार को तेज धूप और उमस से लोग रहे। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बुधवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक, डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि प्री मानसून के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। तराई में आंशिक बादल आते-जाते रहेंगे। उमसभरी गर्मी पड़ेगी। 25 जून तक मानसून के दस्तक देने की प्रबल संभावना बनी हुई है।