फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hotel workers admitted in hospitals

हाइड्रोजन गैस का गुब्बारा फटा, दो होटलकर्मी समेत चार झुलसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hotel workers admitted in hospitals
झुलसा होटलकर्मी दीपक - फोटो : KASHIPUR
एक निजी अस्पताल के प्रचार के लिए होटल की छत में लगाया गया गुब्बारा दबाव अधिक होने के कारण तेज धमाके के साथ फट गया। गुब्बारे में भरी हाइड्रोजन गैस की चपेट में आकर दो होटल कर्मी समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड पर नवनिर्मित निजी अस्पताल के प्रचार के लिए हाइड्रोजन गैस से भरा गुब्बारा बाजपुर रोड स्थित एक होटल की छत पर लगाया गया था। बृहस्पतिवार को गुब्बारा फुलाने के लिए उसमें हाइड्रोजन गैस भरी जा रही थी। प्रेशर अधिक होने के कारण गुब्बारा तेज धमाके के साथ फट गया। इससे गैस चारों ओर फैल गई। इसकी चपेट में आकर गुब्बारे में गैस भर रहे दो लोगों समेत होटल के दो कर्मचारी झुलस गए।
विज्ञापन

झुलसे गैस कर्मियों को मुरादाबाद रोड के निजी अस्पताल ले जाया गया जबकि होटल के झुलसे कर्मी भीमताल, नैनीताल निवासी दीपक (28) पुत्र पूरन और कर्णप्रयाग, चमोली निवासी अभिषेक नेगी (26) पुत्र मदन सिंह को आवास-विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि दो माह पूर्व इसी अस्पताल का प्रचार गुब्बारा आवास विकास कॉलोनी में एक महिला डाक्टर के आवास पर लगा था। गुब्बारा बिजली की लाइन से टकराने के कारण फट गया था। आसपास खुला स्थान होने के कारण तब हादसा बच गया था। टांडा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि होटल पर गुब्बारा फटने की सूचना मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है।

काशीपुर में हाइड्रोजन का गुब्बारा फटने से झुलसा होटलकर्मी अभिषेक।

काशीपुर में हाइड्रोजन का गुब्बारा फटने से झुलसा होटलकर्मी अभिषेक।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed